Wednesday, April 22, 2026
Health

30 हो गई है उम्र…स्किन केयर में बदलाव करने का यही है राइट टाइम, चेहरा दिखेगा जवां

30s...यही वो एज होती है जब आपकी त्वचा ये संकेत देती है कि एक्स्ट्रा स्किन केयर की जरूरत है. अगर आप गौर करेंगे तो देखेंगी कि फेस पर हल्की चमक कम हो गई है. आंखों के आसपास, माथे पर हल्की लाइने बनने लगी हैं. अगर इनपर ध्यान न दिया जाए तो जल्दी ही ये लाइनें झुर्रियों में बदलने लगती हैं, इसलिए 30 की उम्र में ही अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना शुरू कर देना चाहिए. सबसे अच्छी बात ये होती है कि इस एज में अगर आप स्किन केयर में चेंज कर लें तो ये काफी असरदार रहता है. दरअसल समस्या आने से पहले ही ध्यान दे दिया जाए तो आगे तक त्वचा को यूथफुल बनाए रखने का बेस बन जाता है.

30 हो गई है उम्र…स्किन केयर में बदलाव करने का यही है राइट टाइम, चेहरा दिखेगा जवां
30 हो गई है उम्र…स्किन केयर में बदलाव करने का यही है राइट टाइम, चेहरा दिखेगा जवां

जब आप 25 की उम्र में आते हैं तो कोलेडन का प्रोडक्शन हर एक साल के हिसाब से तकरीबन 1 प्रतिशत तक कम हो सकता है और अगर आप त्वचा का ख्याल नहीं रखते हैं तो ये इससे भी ज्यादा हो सकता है. इसी वजह से 30 तक आते-आते स्किन सेल्स का रिन्यूवल (नए स्किन सेल बनना) भी कम हो जाता है. त्वचा को चमक बनाए रखने के लिए ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. कई बार महिलाएं पुराना स्किन केयर रूटीन दोहराती रहती हैं जो उतना प्रभावी नहीं होता है. चलिए जान लेते हैं कि 30 की एज में क्या करें स्किन केयर में बदलाव.

मॉर्निंग स्किन केयर

30 की उम्र में हैं तो अपनी मॉर्निंग स्किन केयर में आप विटामिन सी का सीरम शामिल करें. पहले फेस स्किन टाइप के हिसाब से क्रीम या जेल बेस्ट क्लींजर से फेस क्लीन करें, विटामिन सी सीरम लगाएं और फिर इसे 1 मिनट के लिए ऑब्जर्व होने दें. इसके बाद हयालूरोनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर लगाएं और तीसरी सबसे जरूरी लेयर है सनस्क्रीन की. इसे बिल्कुल भी स्किप न करें. भारत की गर्म जलवायु में तो अच्छी सनस्क्रीन यूज करना और भी आवश्यक है.

शाम का स्किन केयर रूटीन

फर्स्ट स्टेप क्लींजिंग

रात में सोने से पहले भी आपको एक एंटी-एजिंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए. इसकी शुरुआत आप डबल क्लींजिंग से करें. पहले ऑयल क्लींजर से आपको सनस्क्रीन समेत सुबह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन के कणों को क्लीन करना है. इसके बाद गहराई से सफाई के लिए डेली यूज वाले क्लींजर से फेस को साफ करें. दरअसल ऑयल क्लींजर जब पहले यूज करते हैं और डबल क्लींजिंग भी करते हैं तो इससे त्वचा रूखी नहीं होती है.

दूसरा स्टेप

नाइट एंटी-एजिंग स्किन केयर के दूसरे स्टेप में आपको रेटिनॉल या रेटिनॉइड्स अप्लाई करना है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे धीरे-धीरे ही रूटीन में लेकर आएं. शुरुआत में आपको इसकी मात्रा बहुत कम रखनी है और फिर कम से कम एक हफ्ते के बाद इसे थोड़ा सा बढ़ा दें. इससे आपकी स्किन इसके साथ सहज हो जाती है.

Getty Images

तीसरा स्टेप

आपको तीसरे स्टेप में अपने फेस पर कोई अच्छी हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम अप्लाई करनी है. ये आपकी त्वचा को पोषण देती है और रात में सोते वक्त आपकी स्किन को रिपेयर होने का टाइम मिलता है.

चौथा स्टेप

इवनिंग स्किन केयर में ये भी बेहद जरूरी स्टेप है कि आप अपनी आंखों के नीचे या तो अंडर आई क्रीम अप्लाई करें या फिर कुछ देर के लिए पैचेस लगाएं. आंखों के आसपास की स्किन बेहद नाजुक होती है और इसे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है.

वीकली स्किन केयर

डेली त्वचा की देखभाल के साथ ही जरूरी होता है कि आप हफ्ते में भी त्वचा की देखभाल करें. इसके लिए आप जेंटल स्क्रब करें. ये डेड स्किन सेल्स को रिमूव करेगा. इसी के साथ अगर टैनिंग है तो इसे हटाने के उपाय करने चाहिए और कोई अच्छा हाइड्रेटिंग मास्क अपनी स्किन टाइप के हिसाब से लगाएं. आप नेचुरल चीजों जैसे नीम, हल्दी, चंदन, एलोवेरा जैसी चीजों का इस्तेमाल भी फेस मास्क बनाने के लिए कर सकती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply