Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर कोई कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वो है देसी जुगाड़ (Desi Jugaad). हाल ही में एक ऐसा ही हुआ है, जिसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक का माथा चकरा गया है. मामला बिहार के दरभंगा स्टेशन का है, जहां एक पैसेंजर ने चैन की नींद सोने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि देखने वाले भी देखते रह गए.

अक्सर आपने ट्रेन की जनरल बोगी में सीट को लेकर मारामारी के किस्से सुने होंगे, लेकिन भैया ये वाला वीडियो तो कुछ अलग ही लेवल का है. वायरल क्लिप में दिख रहा है कि एक बंदा ट्रेन की फर्श पर आराम से लेटा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि उसने खुद को मच्छरों से बचाने के लिए बाकायदा मच्छरदानी लगा रखी है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. वीडियो फिल्माने वाला शख्स कहता है, ई बिहार है भैया, यहां कुछ भी हो सकता है.
इस मजेदार वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम पर @foofaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणियों की बौछार हो गई है.
यूजर के मजेदार रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, ई बिहार है भैया, यहां टैलेंट की कौनो कमी नहीं है. दूसरे ने कहा, जहां गमछा रख दें, वो सीट हमारी और जहां मच्छरदानी तान दें वो बेडरूम हमारा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, वो अलग ही लेवल का बंदा था.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





