Aneet Padda Grandfather Daeth: ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म के बाद से ही लोगों के बाच सुर्खियां बटोर रही हैं. साथ ही साथ वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं. इसी के साथ ही इन दिनों अनीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने दादा के निधन की जानकारी दी, जिसके बाद उनका इमोशनल पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने अपने दादा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उनका हाथ पकड़े नजर आ रही हैं.

ने साल 2025 में आई ‘‘ से अपने करियर की शानदार शुरुआत की है. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया है, जिसे अल्जाइमर की बिमारी है. फिल्म के प्रमोशनल के वक्त एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि उनके दादा को अल्जाइमर है. अब उनके पोस्ट से सामने आया है कि वो अब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. अनीत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने दादा का हाथ थामे हुए हैं.
हर साल को याद रखूंगी
पोस्ट के कैप्शन की शुरुआत ‘द ओन्ली लव ऑफ माई लाइफ’ लिखकर अपने दादा को याद किया. उन्होंने लिखा, ‘आप धीरे-धीरे उनसे दूर जा रहे थे, लेकिन आपने कभी मक्खन को नहीं भुलाया. जब यादें साथ नहीं दे रही थीं, तब भी आपने प्यार को थामे रखा. मैं इन दोनों चीजों को अपने साथ संभालकर रखूंगी. हम साथ बिताए हर साल को याद रखूंगी. मैं एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करूंगी.’
–
इमोशनल पोस्ट शेयर किया
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि आपके मजाक को याद रखूंगी और हर मौके पर दोहराऊंगी. आपकी दयालुता और आपकी रोशनी को हर अंधेरे पल में अपने साथ लेकर चलूंगी. आपकी कहानियां दुनिया को सुनाऊंगी. आपने मुझे जो सच्चा और बिना शर्त वाला प्यार सिखाया, उसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी. मैं आपको हमेशा अपने साथ लेकर चलूंगी. आज मैंने आसमान में सबसे चमकता तारा देखा, तो समझ गई कि आप वहीं चले गए हैं. मैं आपसे प्यार करती हूं बहुत ज्यादा, हमेशा करती रहूंगी.





