Viral

सो कर उठी तो ‘पत्थर’ बन चुका था शरीर, रूह कंपा देगी इस महिला की दास्तां!

कहते हैं कि समय का पहिया कब घूम जाए, कोई नहीं जानता. अमेरिका के फ्लोरिडा की 36 वर्षीय एरिका मेस (Erica Mays) के साथ जो हुआ, वो किसी हॉरर फिल्म के सीन से कम नहीं है. जो पांव कभी जमीन पर थिरकते थे और समंदर की लहरों पर सर्फिंग करते थे, वे एक सुबह अचानक ‘पत्थर’ बन गए. आइए जानते हैं कि आखिर एरिका के साथ ऐसा क्या हुआ.

सो कर उठी तो ‘पत्थर’ बन चुका था शरीर, रूह कंपा देगी इस महिला की दास्तां!
सो कर उठी तो ‘पत्थर’ बन चुका था शरीर, रूह कंपा देगी इस महिला की दास्तां!

यूके मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बात साल 2021 की है, जिसे एरिका कभी भुला नहीं पाएंगी. सुबह जब उनकी नींद खुली, तो उनके सीने के नीचे का हिस्सा पूरी तरह बेजान हो चुका था. पहले तो उन्हें लगा कि शायद सोते समय पैर के नस दब गए होंगे, लेकिन हकीकत इससे कहीं अधिक खौफनाक थी. एरिका ने अपने दोस्तों से पैरों पर ठंडा और फिर गर्म पानी डालने को कहा, ताकि ब्लड फ्लो हो सके, पर कोई फायदा नहीं हुआ.

अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उनके खून में MRSA यानी एक खतरनाक बैक्टीरियल इन्फेक्शन फैल चुका है, जो उनकी रीढ़ की हड्डी तक जा पहुंचा था, जहां एक फोड़ा बन गया जिसने उनकी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह दबा दिया था.

एरिका की जिंदगी हमेशा से ऐसी नहीं थी. वह एक जिम्नास्टिक कोच और रेस्टोरेंट मैनेजर रह चुकी थीं. लेकिन नशे की लत ने उन्हें अर्श से फर्श पर ला दिया. जब इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल रहा था, तब वह बेघर थीं, और एक पुल के नीचे सोया करती थीं. जिस रात वह लकवाग्रस्त हुईं, उससे पहले उन्हें तेज बुखार और कंपकंपी थी. वह एक रात के सुकून के लिए जैसे-तैसे होटल पहुंची थीं, पर उन्हें क्या पता था कि यह नींद उनकी जिंदगी बदल देगी.

अब वह एक नर्सिंग होम में रहती हैं, जहां उनके ईर्द-गिर्द केवल बुजुर्ग ही नजर आते हैं. इस हादसे ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने दो बार अपनी जान देने की भी कोशिश की, पर उन्होंने हार नहीं मानी. दो साल के ट्रीटमेंट के बाद अब वह छोटे-मोटे काम करने लगी हैं. एरिका अब टिकटॉक के जरिए पूरी दुनिया को अपनी कहानी बता रही हैं. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग उन्हें इतना प्यार देंगे. अब वह उन बेसहारा लोगों के लिए आवाज उठाना चाहती हैं, जो नर्सिंग होम में सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply