Entertainment

Varun Dhawan ने सलमान खान को बताया ‘देश का सबसे बड़ा कुंवारा’, खुद हो गए नर्वस

Hai Jawani To Ishq Hona Hai Song: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की धीरे धीरे बज़ बढ़ता जा रहा है. अब वरुण ने फिल्म के एक गाने का सेट से बिहाइंड द सीन फैंस के साथ शेयर किया है, जिससे फैंस की एक्सटाइटमेंट बढ़नी तय है. वरुण ने जो वीडियो शेयर किया है वो ‘व्याह करवा दो जी’ गाने का है. पर इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें सलमान खान नज़र आ रहे हैं. सलमान के सामने वरुण दर्जनों लोगों की टीम के साथ गाने की शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं.

Varun Dhawan ने सलमान खान को बताया ‘देश का सबसे बड़ा कुंवारा’, खुद हो गए नर्वस
Varun Dhawan ने सलमान खान को बताया ‘देश का सबसे बड़ा कुंवारा’, खुद हो गए नर्वस

वीडियो शेयर करते हुए ने बताया कि वो के सामने हमेशा ही नर्वस हो जाते हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “भारत के सबसे बड़े कुंवारे के सामने डांस करने के दौरान हमेशा नर्वस हो जाता हूं.” इस वीडियो में फिल्म के निर्देशक डेविड धवन और मनीष पॉल भी दिखाई दे रहे हैं. वरुण धवन जब अपना शॉट देकर सलमान खान के पास आते हैं तो भाईजान उनसे पूछते हैं, “ये रिहर्सल था या टेक (असली शूट).”

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

रिलीज़ हो चुका है गाना

‘व्याह करवा दो जी’ दो दिन पहले ही रिलीज़ किया गया है. वरुण धवन ने गाने का टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और गाने की रिलीज़ की जानकारी शेयर की थी. गाने को मीका सिंह और आसीस कौर ने गाया है. गाने में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

कब रिलीज़ होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’

मेकर्स ने करीब पांच दिन पहले ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक टीज़र वीडियो शेयर किया था. वीडियो में दो AI बच्चे आपस में बातें करते दिखाई दिए थे और दोनों के पापा एक ही थे, वरुण धवन. इस टीज़र को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया. हालांकि इसे करोड़ों लोगों ने देखा भी और पसंद भी किया. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा मौनी रॉय, रोहित सराफ, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply