Entertainment

Tiger Shroff Film: ‘धूम 3’ के डायरेक्टर संग बन रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म? विजय कृष्ण आचार्य ने बताई सच्चाई

Tiger Shroff and Vijay Krishna Acharya movie: साल 2026 में टाइगर श्रॉफ कई बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी की तैयारी में हैं. टाइगर श्रॉफ के खाते में इस वक्त कई मूवीज हैं, जिनमें राम माधवानी के साथ ‘वज्र’ (Vajra), मिलन जावेरी के साथ एक्शन-लव स्टोरी और एक ‘लग जा गले’ शामिल है. इनके अलावा, हाल ही में खबर सामने आई थी कि टाइगर श्रॉफ ने ‘धूम 3’ के डायरेक्टर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. इस खबर के बाद फैंस में एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई. लेकिन अब खुद डायरेक्टर ने इस कोलैबोरेशन के पीछे की सच्चाई बता दी है.

Tiger Shroff Film: ‘धूम 3’ के डायरेक्टर संग बन रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म? विजय कृष्ण आचार्य ने बताई सच्चाई
Tiger Shroff Film: ‘धूम 3’ के डायरेक्टर संग बन रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म? विजय कृष्ण आचार्य ने बताई सच्चाई

बीते कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आईं, जिनमें कहा गया कि जाने-माने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के साथ एक अनटाइटल्ड मेगा-बजट एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद बताई गई थी. लेकिन इन खबरों के सामने आते हीविजय कृष्ण आचार्य ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. फिल्ममेकर ने सफाई देते हुए इन रिपोर्ट्स को “गलत” बताया और पूरी कहानी को महज एक कोरी अटकल कहकर खारिज कर दिया.

टाइगर और विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म

हाल ही में सामने आईं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि टाइगर श्रॉफ एक नई एक्शन एंटरटेनर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे, जिसे विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे और विनोद भानुशाली व टोनी डिसूजा इसके प्रोड्यूसर होंगे. उन्हीं रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होगी और इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है. अब डायरेक्टर ने साफ तौर पर इस बात से इनकार कर दिया है कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट बन रहा है. फिल्ममेकर ने कहा, “मैं सफर करने में बिजी था और मैंने भी ये खबरें देखीं. ये सिर्फ अटकलबाजी है और ये खबर गलत है. मुझे ये रिपोर्ट्स बहुत अजीब लगती हैं, क्योंकि ये सच नहीं हैं.”

टाइगर श्रॉफ अपकमिंग मूवी

फिल्ममेकर के इस बयान से साफ हो गया कि वो टाइगर श्रॉफ के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ फिलहाल फिल्म निर्माता सचिन रवि की अगली हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ये मुराद खेतानी द्वारा निर्मित एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट है, जिसके साथ रवि हिंदी फिल्म डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार ‘बाघी 4’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. अब एक्टर जल्द ही जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी के साथ ‘लग जा गले’ की तैयारी कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply