Sports

अजीत अगरकर की निकली लॉटरी, BCCI ने दी बड़ी सौगात; 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक जारी रहेगा चीफ सिलेक्टर का युग

BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ा दिया जा सकता है। आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की सफलता के बाद बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया है।

अजीत अगरकर की निकली लॉटरी, BCCI ने दी बड़ी सौगात; 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक जारी रहेगा चीफ सिलेक्टर का युग
अजीत अगरकर की निकली लॉटरी, BCCI ने दी बड़ी सौगात; 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक जारी रहेगा चीफ सिलेक्टर का युग

Ajit Agarkar contract to be extended by BCCI: अजीत अगरकर की किस्मत एक बार फिर चमकती नजर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मौजूदा मुख्य चयनकर्ता के कार्यकाल को बढ़ाने का मन बना लिया है। जून 2026 में खत्म होने वाला उनका मौजूदा कार्यकाल अब एक साल और बढ़ाकर जून 2027 तक किया जा सकता है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है जब भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि अगरकर के नेतृत्व में टीम बदलाव के दौर से बेहद सहजता से गुजरी और चयन समिति ने कई बड़े फैसले बिना हिचक लिए।

Ajit Agarkar के दौर में ट्रॉफियों की बरसात

रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के मुख्य चयनकर्ता रहते हुए टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफियों की झड़ी लगा दी। भारत ने उनके कार्यकाल में टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया।

इतना ही नहीं, भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी पहुंची थी। अब चूंकि अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेला जाना है, ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि उसी टूर्नामेंट तक अगरकर (Ajit Agarkar) टीम के साथ बने रहें। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के दौरान बोर्ड अधिकारी उनसे मुलाकात कर इस विस्तार पर औपचारिक चर्चा कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी सफल, बल्लेबाजी चिंता का कारण

जहां एक तरफ अगरकर (Ajit Agarkar) की साख बढ़ी है, वहीं टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत ने उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफल बचाव जरूर किया, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला शांत नजर आया। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 18-18 रन बनाए, जबकि सेमीफाइनल में 11 रन ही बना सके। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में वह खाता तक नहीं खोल पाए।

2028 ओलंपिक और युवा खिलाड़ियों से बढ़ेगा दबाव

सूर्यकुमार यादव का टी20 भविष्य अब पूरी तरह उनके प्रदर्शन पर टिका है। हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर उन्हें अपनी पहली पसंद मानते हैं, लेकिन चयनकर्ता उनकी उम्र को लेकर भी चिंतित बताए जा रहे हैं। 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक सूर्या की उम्र करीब 38 साल हो जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड और आयरलैंड का आगामी दौरा उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply