Entertainment

Bhooth Bangla Box Office: अरे वाह! 2 दिन में कमा डाले 60 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बवाल काट दिया

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के 2 दिन पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. ओपनिंग डे पर भूत बंगला को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला और अब फिल्म अपने पहले वीकेंड का जमकर फायदा उठा रही है. लोग भी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी का जोर-शोर से स्वागत कर रहे हैं. वहीं प्रियदर्शन संग उनकी बेमिसाल जोड़ी का कमाल एक बार फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. प्रियदर्शन पहले भी अक्षय कुमार के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं. अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ होता नजर आ रहा है.

Bhooth Bangla Box Office: अरे वाह! 2 दिन में कमा डाले 60 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बवाल काट दिया
Bhooth Bangla Box Office: अरे वाह! 2 दिन में कमा डाले 60 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बवाल काट दिया

दमदार स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में अच्छी-खासी उछाल देखने को मिली है. इससे ये अंदाजा भी लग रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और भी इजाफा होता नजर आ सकता है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की भूत बंगला ने दो दिन में कितने रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है.

भूत बंगला ने भारत में कितने कमा लिए?

की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यूज की कमाई को मिलाकर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म की कमाई में दूसरे दिन अच्छी उछाल देखने को मिली है और इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की ये ग्रोथ गौर करने वाली है और इस बात को भी दर्शा रही है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये का हो गया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये का हो चुका है.

कितना रहा भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

खास बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म विदेशों में भी बढ़िया कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का दूसरे दिन का ओवरसीज कलेक्शन 9 करोड़ रुपये का रहा है जिससे फिल्म का 2 दिनों का कुल ओवरसीज कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये का हो गया है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला ने रिलीज के 2 दिनों में दुनियाभर में 60.50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है.

दमदार स्टारकास्ट का दिखा सिनेमाघरों में जादू

भूत बंगला फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ से लेकर 150 करोड़ तक माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म ने 2 दिन में ही बजट का आधा रिकवर कर लिया है और अब फिल्म की नजरें रविवार के कलेक्शन पर हैं. फिल्म औसतन 30 करोड़ कमा रही है. अगर इसे और भी ऑडियंस मिलती है तो पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के आसपास कमा सकती है जो अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से एक बड़ी खुशखबरी होगी. फिल्म की सफलता के पीछे इसकी स्टार कास्ट का भी हाथ है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply