Sports

मोईन अली ने IPL और PSL की तुलना में इसे बताया बेहतर, बताया क्यों IPL की जगह PSL खेलने का किया फैसला

Moeen Ali: इंडियंस प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आयोजन पाकिस्तान की जिद की वजह से एक ही समय होता है, भारतीय खिलाड़ी तो पीएसएल में हिस्सा लेते नही और न ही पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होते हैं. इसी वजह से विदेशी खिलाड़ियों के पास सिर्फ 1 ही टूर्नामेंट का चुनाव करने का ऑप्शन होता है.

मोईन अली ने IPL और PSL की तुलना में इसे बताया बेहतर, बताया क्यों IPL की जगह PSL खेलने का किया फैसला
मोईन अली ने IPL और PSL की तुलना में इसे बताया बेहतर, बताया क्यों IPL की जगह PSL खेलने का किया फैसला

जिन खिलाड़ियों को आईपीएल का  कॉन्ट्रैक्ट नही मिलता है, वहीं खिलाड़ी पीएसएल का रुख करते हैं, वहीं अधिकतर खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जो पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद आईपीएल से बुलावा आने पर आईपीएल खेलने पहुंच जाते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो पीएसएल को प्राथमिकता देते हैं.

Moeen Ali ने आईपीएल की जगह पीएसएल चुना

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी रहे मोईन अली (Moeen Ali) ने आईपीएल के बजाय पीएसएल का चुनाव किया है. आईपीएल में उन्हें केकेआर (KKR) की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था, लेकिन इस साल इस खिलाड़ी ने आईपीएल की जगह पीएसएल खेलने का फैसला किया. अभी तक तो मोईन अली का ये फैसला समझ से परे नजर आ रहा था, लेकिन अब इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने खुद इसका खुलासा किया है.

पाकिस्तानी मूल के मोईन अली ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल की जगह पीएसएल में खेलने का फैसला किया है और इसके पीछे की असली वजह क्या है. मोईन अली के इस फ़ैसले के पीछे की वजहों को लेकर काफ़ी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उनके लिए IPL के मुकाबले PSL ज़्यादा अहम क्यों था.

मोईन अली ने खुद बताया ऐसा करने की वजह

मोईन अली (Moeen Ali) ने ARY पॉडकास्ट के दौरान इसका जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि

 “इसके पीछे कुछ वजहें हैं. अब मैं 38 साल का हो गया हूं, और मैं अब भी खेलना चाहता हूं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं, और अपने करियर को जितना हो सके आगे बढ़ाना चाहता हूं. यहां आने के मेरे फ़ैसले में कराची का बहुत बड़ा हाथ था. यह एक छोटा टूर्नामेंट है, जो मेरे और मेरे परिवार के लिए ज़्यादा बेहतर है.”

मोईन अली को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका कम मिला. 6 मैचों में ये खिलाड़ी सिर्फ 2 बार ही ये खिलाड़ी मैदान पर उतर सका और उस दौरान सिर्फ 5 रन ही बना सका. वहीं 6 मैचों में उन्हें सिर्फ 96 गेंद डालने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6 विकेट ही झटके. मोईन अली ने इस दौरान 136 रन लुटाए. इसी वजह से मोईन अली ने आईपीएल की जगह पीएसएल खेलने का फैसला किया था.

मोईन अली ने माना आईपीएल में बेंच गर्म करना ही था विकल्प

मोईन अली (Moeen Ali) ने माना कि आईपीएल में उन्हें ज्यादा मौके नही मिलते. उन्होंने कहा कि

“पिछले साल IPL में, मैंने सिर्फ़ आधे मैच खेले थे और मुझे बल्लेबाज़ी करने का भी बहुत कम मौका मिला, सिर्फ़ दो बार. करियर के इस पड़ाव पर, मैं मैदान पर उतरना चाहता हूं; मैं बल्लेबाज़ी करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि अपने करियर के आख़िरी दौर में भी मैं अच्छी क्रिकेट खेल रहा हूं, और मैं बस इसे जारी रखना चाहता हूं.”

मोईन अली (Moeen Ali) ने आगे कहा कि

“आपको कहीं भी अपनी जगह की कोई गारंटी नहीं मिलती, यहां तक कि यहां भी नहीं, लेकिन मैं बस अपनी क्रिकेट का जितना हो सके उतना मज़ा लेना चाहता हूं. मैं हमेशा से PSL में खेलने का अनुभव लेना चाहता था, लेकिन बदकिस्मती से, इसका शेड्यूल IPL के साथ थोड़ा-सा टकराता है.”

मोईन अली (Moeen Ali) को पीएसएल में लगातार मौके मिल रहे हैं, पीएसएल में कराची किंग्स के लिए 6 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने बल्ले से 26.40 की औसत से 132 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 48 रनों का है, तो गेंदबाजी में भी मोईन अली ने 6 मैचों की 6 पारियों में 4 विकेट अपने नाम किया है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply