शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय, कहा “जब भी भारत फंसा हो…​

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने कल पाकिस्तान को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से शिकस्त दी. भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा आलराउंडर दीप्ती शर्मा का रहा, जिन्होंने बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग […]

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने कल पाकिस्तान को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से शिकस्त दी. भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा आलराउंडर दीप्ती शर्मा का रहा, जिन्होंने बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया.

भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि जब भी भारत को इन दोनों खिलाड़ियों की जरूरत होती है, तो ये दोनों सामने आकर शानदार प्रदर्शन करते हैं और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाती हैं.

Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद कही ये बात

पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“मैं बहुत खुश हूं और सभी भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. स्मृति और दीप्ति जब भी मुझे जरूरत होती है, टीम को आगे लेकर जाती हैं. जिस तरह से टीम ने आज खेल दिखाया, उससे मैं काफी संतुष्ट हूं. इस बड़ी जीत से हमें आगे काफी मदद मिलेगी और लीग चरण का हर मैच बेहद महत्वपूर्ण है.”

कैसा रहा भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने उपकप्तान स्मृति मंधाना के अर्द्धशतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की जिम्मेदारी भरी पारी एवं अंत में ऋचा घोष की तूफानी पारी की वजह से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए.

इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पाकिस्तान ने 53 रनों पर सिर्फ 2 ही विकेट गंवाया था, लेकिन उसके बाद विकेट का जो सिलसिला शुरू हुआ वो थमा नही और पूरी टीम सिर्फ 106 रनों पर आलआउट हो गई. भारत के लिए दीप्ती शर्मा ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, वहीं श्री चरणी ने 3 विकेट झटके और भारत की जीत में इन दोनों ने अहम भूमिका निभाई, जबकि 1 बल्लेबाज को दीप्ती शर्मा ने रनआउट किया, वहीं 1 विकेट शेफाली वर्मा के नाम रहा.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY