Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, Yuzvendra Chahal ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee Defamtion Case: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले ने अब नया रूप ले लिया है, जिससे यह और अधिक चर्चा में आ गया है।

‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, Yuzvendra Chahal ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस
‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, Yuzvendra Chahal ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस

विवाद की शुरुआत तब हुई जब तानिया चटर्जी ने एक बातचीत के दौरान दावा किया कि ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ कहा था। यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला सुर्खियों में आ गया।

Yuzvendra Chahal ने किया डिफेमेशन केस

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में तानिया ने कहा कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि केस कितनी राशि का है। इस दावे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

ट्रोलिंग से परेशान एक्ट्रेस

तानिया ने यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, जबकि चहल पर उतनी प्रतिक्रिया नहीं हो रही।

वीडियो हटाने के लिए आया मैसेज

एक्ट्रेस के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद Yuzvendra Chahal की टीम की ओर से उन्हें वीडियो हटाने के लिए संदेश भी भेजा गया था। इससे विवाद और बढ़ गया और लोगों की दिलचस्पी इस मामले में बढ़ती गई।

2023 के मैसेज से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 2023 में भेजे गए एक मैसेज से जुड़ा है, जो अब जाकर सार्वजनिक चर्चा का विषय बना है।

सोशल मीडिया पर तेज बहस

इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। फैंस और यूजर्स दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। आने वाले समय में यह मामला और क्या मोड़ लेता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply