Saturday, April 18, 2026
Entertainment

Inshallah Film: 7 साल से अटकी पड़ी फिल्म को शाहरुख को सहारा, सलमान के बाहर होने के बाद भी बनेगी भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’

Sanjay Leela Bhansali Inshallah Movie: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्मों का ऑडियंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. उनके हर प्रोजेक्ट के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. इसी बीच संजय लीला भंसाली ने एक और प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है और ये वो प्रोजेक्ट है जो बीते 7 साल से ठंडे बस्ते में पड़ा था. हम बात कर रहे हैं भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की.

Inshallah Film: 7 साल से अटकी पड़ी फिल्म को शाहरुख को सहारा, सलमान के बाहर होने के बाद भी बनेगी भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’
Inshallah Film: 7 साल से अटकी पड़ी फिल्म को शाहरुख को सहारा, सलमान के बाहर होने के बाद भी बनेगी भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’

इतने सालों तक पेडिंग में पड़े रहने के बाद फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंशाअल्लाह’ एक बार फिर से शुरू होता दिख रहा है. इस रोमांटिक ड्रामा को भंसाली, सलमान खान के साथ बनाने जा रहे थे. लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से सलमान खान से बात नहीं बन पाई. अब खबर है कि संजय लीला भंसाली ‘इंशाअल्लाह’ पर दोबारा काम शुरू करने जा रहे हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस बार सलमान खान की जगह की एंट्री इस प्रोजेक्ट में हो गई है.

इंशाअल्लाह में शाहरुख खान की एंट्री

आज से 7 साल पहले शुरू हुआ संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंशाअल्लाह’ को फिर से शुरू किया जा रहा है. इस बार इसकी कास्ट में एक बड़ा बदलाव किया गया है. पहले इसमें सलमान खान हीरो बनने वाले थे और आलिया हीरोइन. लेकिन फिल्म की शूटिंग ठीक से शुरू होने से पहले ही इस प्रोजेक्ट को अचानक रोक दिया गया था. लेकिन भंसाली ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है और अब इसमें किंग खान यानी शाहरुख खान नजर आएंगे.

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल निभाएंगे. दिलचस्प बात ये है कि कहा जाता है कि इस रोल के लिए भंसाली की पहली पसंद शाहरुख ही थे. रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली ने साल 2019 में भी शाहरुख को एक फिल्म ऑफर की थी. मगर वो उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी. बताया जाता है कि ये इंशाअल्लाह ही हो सकती है.

इंशाअल्लाह की कहानी क्या है?

‘इंशाअल्लाह’ की कहानी एक अनोखे रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक 40 की उम्र का एक बिजनेसमैन और 20 की उम्र की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की कहानी दिखाई गई है. जब 2019 में इस फिल्म की पहली बार अनाउंसमेंट हुई थी, तो इसने काफी हलचल मचा दी थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply