Saturday, April 18, 2026
Entertainment

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट को कितना जानते हैं आप? करती हैं ये काम

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt: यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं. अब अचानक से उनकी बहन शाहीन भट्ट भी चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, उनके लाइमलाइट में आने की वजह है पर्सनल लाइफ. शाहीन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है. ईशान एक फिटनेस कोच हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने सगाई कर ली है.

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट को कितना जानते हैं आप? करती हैं ये काम
Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट को कितना जानते हैं आप? करती हैं ये काम

आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट भी बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं. ने भी एक्टिंग की दुनिया में ही अपना करियर बनाया और खूब पहचान बनाई है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि शाहीन क्या काम करती हैं. शाहीन भट्ट का जन्म 28 नवंबर 1988 को मुंबई में हुआ था. वो महेश भट्ट और सोनी राजदना की बेटी हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)

आलिया से उम्र में कितनी बड़ी हैं शाहीन?

शाहीन उम्र में पूजा से 17 साल छोटी हैं और आलिया से 4 साल बड़ी हैं. उन्होंने लंदन से फिल्ममेकिंग और एडिटिंग की ट्रेनिंग ली है. उन्होंने अपनी दोनों बहनों की तरह भले ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर नहीं बनाया, लेकिन वो भी बॉलीवु़ड से ही जुड़ी हुई हैं. वो राइटर के तौर पर काम करती हैं.

प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं शाहीन

शाहीन ने अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट के डायरेक्शन में बनी साल 2012 में आई फिल्म ‘जिस्म 2’ के कुछ सीन भी लिखे थे. इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ पर भी राइटर के तौर पर काम किया था. वो आलिया के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं, जिसका नाम है एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन. साल 2022 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी. इस कंपनी ने ‘डार्लिंग’ और ‘जिगरा’ जैसी फिल्में बनाई हैं. वहीं इस साल ‘डोंट बी शाय’ के नाम से भी इस कंपनी की एक फिल्म आने वाली है. यानी शाहीन बॉलीवुड में ही हैं, लेकिन वो पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply