Entertainment

Dacoit Collection: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, एक हफ्ते में ही टूटने लगी कमाई की कमर

Dacoit Box Office Collection Day 7: डकैत को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई तेजी से गिरती चली गई।

Dacoit Collection: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, एक हफ्ते में ही टूटने लगी कमाई की कमर
Dacoit Collection: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, एक हफ्ते में ही टूटने लगी कमाई की कमर

फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म ने क्रमश: 6.85 करोड़ और 6.40 करोड़ की कमाई की, जिससे वीकेंड तक इसका प्रदर्शन संतोषजनक नजर आ रहा था। हालांकि, जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन यह 2.70 करोड़ पर सिमट गई, जबकि पांचवें दिन 3 करोड़ और छठे दिन सिर्फ 1.55 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।

7वें दिन का सबसे कम कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को केवल 1.08 करोड़ रुपये की कमाई की। यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसी के साथ ‘डकैत’ का कुल सात दिनों का कलेक्शन 28.13 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जो फिल्म के बजट के मुकाबले बेहद कम है। करीब 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

धुरंधर 2 और भूत बंगला से बढ़ी मुश्किलें

एक हफ्ते में 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार न कर पाना साफ संकेत देता है कि फिल्म अपनी लागत निकालने में संघर्ष कर रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म जल्द ही फ्लॉप की श्रेणी में आ सकती है। पर धुरंधर 2 का भी गहरा असर पड़ा है, जो पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है। अब भूत बंगला की एंट्री ने ‘डकैत’ के लिए हालात और मुश्किल कर दिए हैं।

फिल्म की कहानी और कास्ट

‘डकैत’ को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है और कहानी में एक कैदी की बदले की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए डकैतियों का सहारा लेता है। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

आगे की राह मुश्किल

फिल्म के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती वीकेंड में कमाई बढ़ाने की है। हालांकि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि ‘डकैत’ पर वापसी कर पाएगी या नहीं। अगर जल्द ही दर्शकों का रुझान नहीं बढ़ा, तो यह फिल्म अपने बजट से काफी दूर रह जाएगी। कुल मिलाकर, ‘डकैत’ के लिए आगे की राह आसान नहीं दिख रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply