Anupama Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी में गिरावट के चलते चर्चा में बना हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट ला रहे हैं। अब कहानी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जो दर्शकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ा सकता है। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया है कि अनुपमा और दिग्विजय का कैफे उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा।

कस्टमर न आने की वजह से अनुपमा और दिग्विजय काफी परेशान हैं, लेकिन हार मानने के बजाय अनुपमा नए-नए आइडियाज के जरिए कैफे को आगे बढ़ाने की कोशिश करती नजर आएगी। दूसरी ओर, घर की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। बा और बापूजी आर्थिक तंगी से जूझते हुए काम करने को मजबूर हैं। जहां बापूजी सड़क पर पूजा का सामान बेचते हैं, वहीं बा दूसरों के घरों में खाना बनाती हैं। इस संघर्ष के बीच उन्हें एहसास होता है कि अनुपमा ने परिवार के लिए कितना कुछ किया था।
माही और वसुंधरा के बीच बढ़ा टकराव
कहानी में माही और वसुंधरा के बीच भी जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। वसुंधरा माही पर चोरी का आरोप लगाएगी, जिससे घर में तनाव बढ़ जाएगा। जवाब में माही भी चुप नहीं बैठेगी और खुद को बड़ा बिजनेस नाम बनाने की बात कहेगी। इतना ही नहीं, को तलाक देने की धमकी तक दे देगी और अंश की कस्टडी को लेकर बड़ा फैसला लेने का संकेत देगी। इस पूरे घटनाक्रम से परिवार में और ज्यादा दरारें आती नजर आएंगी।
बा की बिगड़ती तबीयत और भावुक पल
बा और बापूजी अपने संघर्ष को एक-दूसरे से छिपाते हुए जिंदगी से लड़ते रहेंगे। लेकिन लगातार मेहनत और तनाव के चलते बा की तबीयत खराब हो जाएगी। यह ट्रैक शो में इमोशनल मोमेंट्स लेकर आएगा, जहां परिवार के रिश्तों की असलियत सामने आएगी। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री होगी। इस व्यक्ति के आने से न सिर्फ अनुपमा के कैफे की किस्मत बदल सकती है, बल्कि उसकी निजी जिंदगी में भी खुशियों की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।
क्या फिर पटरी पर लौटेगा शो
लगातार गिरती टीआरपी के बीच यह नया ट्रैक शो के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। मेकर्स को उम्मीद है कि नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा के जरिए दर्शकों को फिर से जोड़ा जा सकेगा। अब देखना होगा कि अनुपमा की जिंदगी में आया यह नया मोड़ कहानी को किस दिशा में ले जाता है और क्या शो एक बार फिर अपनी पुरानी लोकप्रियता हासिल कर पाएगा।





