भारतीय जनता पार्टी से मंडी की सासंद कंगना रनौत न सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए बल्कि अपने स्टाइल और एलीगेंस के लिए भी जानी जाती हैं. कंगना के पास साड़ियों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन है. संसद के हर सत्र में वो एक अलग ही अंदाज में पहुंचती हैं और अपने लुक से सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं. पहले 800 साल पुरानी विरासत वाली साड़ी और अब हैंडलूम की महेश्वरी साड़ी पहन कंगना ने अपना एलिगेंट अंदाज दिखाया है. हल्के वजन, मुलायम टेक्सचर और बेहद नाज़ुक जरी बॉर्डर से सजी यह साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय विरासत का भी हिस्सा है.

महेश्वरी सिल्क की खासियत है इसका शाही लुक और आरामदायक एक्सपीरियंस, जिसे कंगना ने अपने सिग्नेचर ग्रेस के साथ और भी खास बना दिया. उनकी यह हैंडलूम साड़ी न सिर्फ ट्रेडिशनल फैशन को प्रमोट करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सादगी में कितनी गहरी खूबसूरती हो सकती है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कंगना की इस साड़ी के बारे में कुछ खास बातें.
महेश्वरी सिल्क साड़ी की खासियत
कंगना रनौत अक्सर अपने क्लासिक और हैंडलूम लुक के लिए जानी जाती हैं, और उनकी महेश्वरी साड़ी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है. महेश्वरी साड़ियां अपनी हल्की बनावट, सॉफ्ट टेक्सचर और रॉयल लुक के लिए मशहूर होती हैं. इन साड़ियों में खास तौर पर जरी का बॉर्डर और पारंपरिक धारियां (stripes) या चेक्स डिजाइन होते हैं, जो इन्हें बेहद एलिगेंट बनाते हैं. इनका कलर कॉम्बिनेशन भी काफी बढ़िया होता है. कंगना ने जो साड़ी पहनी है उसका कलर है लेवेंडर, जिसमें गोल्डन जरी का बॉर्डर दिया गया है. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है. गर्मियों में पहनने के लिए ये साड़ी एक दम परफेक्ट है.
कैसे बनती है महेश्वरी सिल्क साड़ी ?
महेश्वरी साड़ी का निर्माण मुख्य रूप से महेश्वर में हाथकरघा (handloom) पर किया जाता है. इसे बनाने के लिए पहले रेशम (silk) और सूती (cotton) धागों को तैयार किया जाता है, फिर उन्हें रंगा जाता है. इसके बाद बुनकर बेहद बारीकी से करघे पर साड़ी की बुनाई करते हैं, जिसमें बॉर्डर और पल्लू के डिजाइन को खास ध्यान से तैयार किया जाता है. एक साधारण महेश्वरी साड़ी को बनाने में लगभग 3 से 7 दिन का समय लग सकता है, जबकि ज्यादा बारीक डिजाइन और जरी वर्क वाली साड़ी को तैयार करने में 10 से 15 दिन या उससे भी ज्यादा समय लग सकता है.
कंगना का मेकअप और हेयरस्टाइल
कंगना ने इस साड़ी को काफी एलिगेंट तरीके से स्टाइल भी किया है. उन्होंने हैवी मेकअप को न चुन काफी लाइट बेस रखा है. पीच कलर का ब्लश लगया है और बिंदी लगाकर लुक कंप्लीट किया है. वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो कंगना साड़ी के साथ बन बनाया है जो क्लासी लुक दे रहा है.





