Saturday, April 18, 2026
Sports

चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, खलील अहमद हुए IPL 2026 से बाहर

 

चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, खलील अहमद हुए IPL 2026 से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, खलील अहमद हुए IPL 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी. 

यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम शुरूआती सफलतांए दिलाने के लिए उनपर निर्भर करती है।

खलील को क्वाड्रिसेप्स में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। मेडिकल जांचों से चोट की गंभीरता की पुष्टि हो गई है, जिसमें खलील को ‘ग्रेड 2 टियर’ का पता चला है। इस चोट को ‘हाई-ग्रेड पार्शियल टियर’ बताया गया है, जिसमें दाहिने ‘रेक्टस फेमोरिस टेंडन’ में खिंचाव के साथ-साथ मांसपेशी के ‘डायरेक्ट हेड’ में पूरी तरह से टूट शामिल है।

उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लंबे रिहैब की सलाह दी गई है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 10 से 12 हफ्ते लगेंगे। इसलिए वह आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 

बता दें कि एमएस धोनी भी चोट के चलते शुरूआती पांच मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं। वहीं तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक उपलब्ध नहीं हैं। 

खलील को चोट केकेआर के खिलाफ मुकाबले के 17वें ओवर के दौरान लगी थी। ओवर की आखिरी गेंद डालने के लिए दौड़ते समय उन्हें अपनी दाईं जांघ में तकलीफ़ महसूस हुई। उन्होंने ओवर जारी रखने की कोशिश की लेकिन ज्यादा दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनका ओवर गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया। 

Leave a Reply