Sports

IPL 2026: Virat Kohli ने 49 रन पर आउट होकर भी बनाया रिकॉर्ड,इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 

IPL 2026: Virat Kohli ने 49 रन पर आउट होकर भी बनाया रिकॉर्ड,इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
IPL 2026: Virat Kohli ने 49 रन पर आउट होकर भी बनाया रिकॉर्ड,इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (15 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिए। पूरी तरह फिट ना होने के कारण इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे कोहली ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं। ओपनर के तौर पर खेलते हुए उनके आईपीएल में 185 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने केएल राहुल (184) को पीछे छोड़ा है। 

पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल करियर में कोहली पहली बार 49 के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 49 या 99 रन निजी स्कोर पर आउट होने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले वह 2013 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में 99 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हुए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ को 5 विकेट से हराकर आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बदोनी ने 38 रन और मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए। 

आरसीबी के लिए रासिख सलाम डार ने 3 विकेट, भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया। 

जवाब में आरसीबी की टीम 15.1 ओवर में जीत गई। कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 27 रन औऱ जितेश शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। 

Leave a Reply