Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर

Lara Dutta Birthday Special Story: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल, 1978 को गाजियाबाद में हुआ था। लारा दत्ता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमर और सफलता के पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है। एक समय ऐसा भी था जब लारा को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर
Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर

लारा दत्ता ने बताया था कि वह दीया मिर्जा के साथ एक अपार्टमेंट में रहती थीं और कई बार पैसे बचाने के लिए सिर्फ नूडल्स खाकर दिन गुजारना पड़ता था। उन दिनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन लारा ने हार नहीं मानी और अपने दम पर आगे बढ़ती रहीं। लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

लारा दत्ता ने रखा बॉलीवुड में कदम

लारा दत्ता से पहले सुष्मिता सेन (1994) और बाद में हरनाज संधू ने यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने लारा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। लारा ने 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जो हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘मस्ती’, ‘नो एंट्री’, ‘भागम भाग’, ‘पार्टनर’ और ‘हाउसफुल’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

लारा दत्ता की पर्सनल लाइफ

करियर के दौरान लारा दत्ता ने कई फ्लॉप फिल्मों का भी सामना करना पड़ा। ‘बेल बॉटम’, ‘अजहर’, ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘डेविड’ जैसी फिल्मों के न चल पाने से उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई। लारा दत्ता ने साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है, सायरा। पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस को लगातार इंप्रेस करती रहती हैं।

अब भी जारी है एक्टिंग का सफर

करीब 25 साल के करियर में 35 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। आने वाले समय में लारा ‘वेलकम 3’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। उनका सफर इस बात का सबूत है कि मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply