Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Vaazha 2: 7 दिन में 100 करोड़ छापकर जिस ‘वाझा 2’ ने उड़ाया गर्दा, वो अब इस भाषा में होगी रिलीज, आ गई डेट

Vaazha 2: सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ में भी कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. जिसमें से कुछ इसी साल रिलीज होने वाली है. तो कुछ अगले साल के लिए तैयार हो रही है. पर जिस फिल्म ने इस साल सबको इम्प्रेस किया, वो है ‘वाझा 2’. यह एक मलयालम फिल्म है, जिसने महज 7 दिन में 100 करोड़ का कारोबार कर लिया था. साथ ही इस पिक्चर को क्रिटिक्स ने भी जबरदस्त बताया. दरअसल इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ रुपये बताया गया है. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर कैटेगरी में एंट्री ले चुकी है. दरअसल 13 दिनों के अंदर इस पिक्चर ने 176 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही 200 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

Vaazha 2: 7 दिन में 100 करोड़ छापकर जिस ‘वाझा 2’ ने उड़ाया गर्दा, वो अब इस भाषा में होगी रिलीज, आ गई डेट
Vaazha 2: 7 दिन में 100 करोड़ छापकर जिस ‘वाझा 2’ ने उड़ाया गर्दा, वो अब इस भाषा में होगी रिलीज, आ गई डेट

दरअसल Vaazha: Biopic of a Billion Boys साल 2024 में रिलीज हुई थी. यह कमिंग ऑफ एज कॉमेडी फिल्म थी, जिसे Anand Menen ने डायरेक्ट किया था. वो फिल्म महज 4 करोड़ रुपये में बनी थी, जिसने 38 करोड़ रुपये से ज्यादा का कोराबार किया था. अब बारी है दूसरी फिल्म की. देखना होगा कि कब तक फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेती है.

अब किस भाषा में रिलीज होगी ‘वाझा 2’?

‘वाझा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. पहली बार सेविन एस.ए. ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली है. यह ‘कमिंग-ऑफ-एज’ कॉमेडी ड्रामा है. जो अब दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कगार पर है. मलयालम में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद, अब यह फिल्म अपनी तेलुगू रिलीज के लिए तैयार हो रही है. जानकारी के मुताबिक, ‘वाझा 2’ का तेलुगू डब वर्जन 24 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगा.

दरअसल तेलुगू दर्शक हर अच्छे कंटेंट को खुले दिल से अपनाते हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म यहां भी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म मेकर्स ने ‘Vaazha 3’ का ऐलान पहले ही कर दिया है. जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रोज’ 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई. दोनों में से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. उन्होंने फिल्म के अभिनय, डायरेक्शन, गाने, कहानी की जमकर तारीफ की. यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. साथ ही अब तक की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है. इस फिल्म के सीक्वल के तौर पर ‘वाझा 3: बायोपिक ऑफ ए बिलियन गर्ल्स’ पर काम चल रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply