Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ है. 17 अप्रैल को आ रही इस फिल्म से सबको बहुत उम्मीदें हैं. वैसे तो 16 अप्रैल यानी आज ही फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. पर लंबे वक्त बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे अक्षय कुमार को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं. पर क्या उनकी राह इतनी आसान होने वाली है? शायद नहीं, यही वजह है कि एकता कपूर ने 10 अप्रैल से फिल्म की रिलीज को खिसका दिया. अब 17 अप्रैल को आ रही फिल्म के लिए असली टेंशन ‘धुरंधर 2’ बनी है. दरअसल ‘भूत बंगला’ की डिस्ट्रीब्यूशन टीम ने फुल शो केसिंग की मांग की है. जानिए पूरा मामला क्या है.

की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 28 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने अबतक दुनियाभर से 1700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. न सिर्फ भारत, बल्कि ओवरसीज से भी भर-भरकर कमाई कर ली है. वैसे तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की लहर के बीच इस फिल्म को मनचाहे शो नहीं मिल पाए. जिसके चलते इसकी रिलीज एक हफ्ते के लिए टाल दी गई थी. हालांकि, फिल्म की रिलीज में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है. फिर भी ज्यादातर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अभी तक बुकिंग शुरू नहीं हुई है.
क्यों बुरी तरह फंस गई ‘भूत बंगला’?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, Jio Studios ने रिक्वेस्ट की है कि Dhurandhar 2 को सिंगल स्क्रीन में 50% शो दिए जाएं. उनका कहना है कि फिल्म अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. उसमें अभी भी काफी दम बाकी है. दरअसल मंगलवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए है. इस बात ने शो जारी रखने के उनके तर्क को और मजबूत कर दिया. वहीं, Bhooth Bangla की डिस्ट्रीब्यूशन टीम ने भी पूरे शोज मांगे हैं.उनका कहना है कि चार हफ्तों तक फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की है. अब उनकी फ़िल्म को भी शो में अपना ठीक ठाक हिस्सा मिलने का समय आ गया है.
साथ ही पेड प्रीव्यू के टिकटों की बिक्री और एडवांस बुकिंग को देखते हुए भरोसा दिलाया है कि फिल्म अच्छा कमाई करेगी. साथ ही बार-बार पूरे शोज की मांग कर रहे हैं. दरअसल सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों को पेड प्रीव्यू के चलते ‘भूत बंगला’ का एक नाइट शो दिखाने की इजाजत दी गई है. हालांकि, चल रहे शोकेसिंग विवाद की वजह से अभी तक 17 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू नहीं की है.





