Thursday, April 16, 2026
Health

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला आम? इन तरीकों से करें पहचान

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम ही आम नजर आने लगते हैं. पीले, रसीले और खुशबूदार आम देखकर किसी का भी मन ललचा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो आम आप बड़े चाव से खा रहे हैं, वह पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से पका है या फिर उसे जल्दी पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है? आज के समय में बढ़ती मांग और जल्दी मुनाफा कमाने की होड़ में कई व्यापारी आमों को प्राकृतिक रूप से पकने देने के बजाय केमिकल की मदद से पका रहे हैं. इस तरह के आम स्वाद में भले ही अच्छे लग सकते हैं. लेकिन ये सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं.

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला आम? इन तरीकों से करें पहचान
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला आम? इन तरीकों से करें पहचान

ऐसे में बेहद जरूरी है कि आम खरीदने से पहले आपको पता होना चाहिए को वो आम खाने लायक है भी या नहीं. आम का मौसम शुरु होने वाला है. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं 5 ऐसे तरीके, जिनकी मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि आम केमिकल वाला है या नहीं. साथ ही ये भी जानेंगे कि आम को पकाने के लिए किन-किन केमिकल का इस्तेमाल होता है.

आम में केमिकल की मिलावट

के मुताबिक कच्चे आमों को जल्दी पीला और आकर्षक दिखाने के लिए अक्सर कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. यह न केवल आम की क्वालिटी को प्रभावित करते है, बल्कि इसके सेवन से सिरदर्द, चक्कर, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. खास बात यह है कि देखने में ऐसे आम बिल्कुल ताजे और पके हुए लगते हैं, जिससे आम आदमी के लिए असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ तरीकों से आप केमिकल वाले आम की पहचान आसानी से कर सकते हैं.

केमिकल वाले आम की पहचान

गंध से पहचानें- प्राकृतिक रूप से पके आम में मीठी और ताजा खुशबू होती है. लेकिन केमिकल (जैसे कार्बाइड) से पके आम में या तो बहुत हल्की गंध होती है या अजीब सी केमिकल जैसी स्मेल आती है.

स्वाद से पहचानें- केमिकल वाले आम का स्वाद अक्सर अजीब या फीका होता है. कभी-कभी यह ऊपर से मीठा और अंदर से कच्चा या खट्टा लग सकता है, जबकि नेचुरल तरीके से पके आम का स्वाद हर हिस्से में एक जैसा मीठा होता है.

बनावट से पहचानें- ऐसे आम बाहर से नरम लग सकते हैं, लेकिन अंदर से सख्त या कच्चे हो सकते हैं. काटने पर गूदा (pulp) बराबर पका हुआ नहीं दिखता. वहीं अगर आम प्राकृतिक रूप से पका है तो अंदर-बाहर से समान रूप से मुलायम और रसदार होता है.

पानी में डालकर जांच- अगर आम को पानी में डालने पर वह ऊपर तैरने लगे, तो यह केमिकल से पकाया गया हो सकता है. क्योंकि प्राकृतिक आम आमतौर पर पानी में डूब जाते हैं क्योंकि उनका घनत्व ज्यादा होता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply