क्या आप बिना गैस जलाए हेल्दी नाश्ता और लंच के ऑप्शन तलाश रहे हैं. लोग ऐसे नाश्ता भी सर्च करते है जिन्हें बनाने में मेहनत भी ज्यादा न लगे. इसलिए हम आपको ऐसे 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट बता रहे हैं जिनके लिए एलपीजी या इंडक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

एलपीजी की किल्लत– भारत के अधिकतर हिस्सों में एलपीजी की किल्लत बनी हुई है. अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज पर कई देशों के जहाज आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं. इसका असर भारत में भी दिख रहा है. अगर किसी पर गैस कनेक्शन नहीं है तो उसे परेशानियां ज्यादा हो रही है. इसलिए गैस की बचत की सलाह भी दी जा रही है.
ओवरनाइट ओट्स ब्रेकफास्ट– बिना गैस या इंडक्शन के नाश्ता करना है तो रातभर दूध में भिगोए हुए ओट्स को खाएं. फ्रिज में रखे ओवरनाइट ओट्स में आप नट्स, फ्रूट या दूसरी हेल्दी चीजें डालकर भी खा सकते हैं. ओट्स में फाइबर है जिससे पेट को दोगुने फायदे मिलते हैं.
पीनट बटर और बनाना ब्रेड– ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और इस पर केले की स्लाइसेस को स्प्रेड कर दें. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और आप हेल्दी ब्रेकफास्ट कर पाते हैं. केले में पोटेशियम है और ब्रेड के साथ फ्रूट्स को खाने से बैलेंस फूड भी आप खा पाते हैं.
स्प्राउट्स और काला चना चाट– प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए स्प्राउट्स और भीगे हुए काले चने को खाना चाहिए. स्प्राउट्स-काला चना चाट में खीरा, टमाटर, प्याज जैसी चीजें डालने से स्वाद और न्यूट्रिशनल वैल्यू भी बढ़ जाती है.
फ्रूट चाट– नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप फ्रूट चाट खा सकते हैं. गर्मी के फ्रूट्स तरबूज और खरबूजा की चाट बनाकर खाएं. लेकिन इन्हें खाली पेट खाने से परहेज करें. ब्रेड बटर खाने के आधे घंटे बाद इसे खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.
खीरा-टमाटर सैंडविच– बिजी लाइफ में हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए आप खीरा-टमाटर की सैंडविच को रूटीन का हिस्सा बना सकते है. खीरा और टमाटर फाइबर है और ये गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने में हेल्प करते हैं.





