Thursday, April 16, 2026
Health

Cold Water Side Effects: खाना खाने के बाद आप भी पीते हैं ठंडा पानी? ये कितना खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने की लोग हर कोशिश करते हैं. इन्हीं में से एक ठंडा पानी भी है. फ्रिज का ठंडा पानी स्वाद लगता है लेकिन ये कई हेल्थ प्रॉब्लम की वजह भी बनता है. गर्मी हो या सर्दी… हर मौसम में पानी का रोल अहम रहता है. लेकिन इसे पीते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना भी जरूरी है. कुछ लोग लंच या डिनर करने के बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं. ये प्याज बुझाने का पसंदीदा तरीका है पर इसके अपने कई नुकसान भी हैं. लोग सोचते हैं कि एक गिलास ठंडा पानी पीने से भला क्या ही नुकसान होगा? कई रिसर्च में सामने आया है कि हमारे डाइजेशन को स्लो कर देता है.

Cold Water Side Effects: खाना खाने के बाद आप भी पीते हैं ठंडा पानी? ये कितना खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें
Cold Water Side Effects: खाना खाने के बाद आप भी पीते हैं ठंडा पानी? ये कितना खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें

आयुर्वेद कहता है कि ठंडा पानी हमारी पाचन अग्नि को प्रभावित करता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं तो इससे शरीर पर क्या असर होता है. साथ ही जानें हमें किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए?

खाते ही ठंडा पानी पीने पर एक्सपर्ट की राय

डॉ. अंकित बंसल (सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शन डिजीज़ श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली) कहते हैं कि खाना खाते ही बहुत ठंडा पानी पीना आमतौर पर खतरनाक तो नहीं होता. पर ये आदत आपके पाचन को थोड़ा बिगाड़ सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक ठंडा पानी पेट में जाकर खाने को पचाने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है. इस वजह से ज्यादातर लोगों को गैस, भारीपन या अपच महसूस हो सकती है.

जिन लोगों को पहले से पेट की समस्याएं जैसे GRED, एसिडिटी, गैस रहती है वो ज्यादा परेशान हो सकेत हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि हमें ठंडा पानी पीने से बचना ही चाहिए. खासतौर पर खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए.

बहुत लोग सोचते हैं कि खाना खाते ही मटके का पानी पीना नुकसान नहीं पहुंचाता है. ये भी एक गलतफहमी है क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक खाते ही तुरंत पानी पीने से पाचन अग्नि का सिस्टम बिगड़ता है. मटके का पानी नेचुरल और हेल्दी है लेकिन खाना खाते ही इसे पीना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है. जिन्हें गट सेंसिटिविटी हो उन्हें तो भूल से भी ये काम नहीं करना चाहिए.

ध्यान रखें ये बातें । Cold water drinking tips

डॉ. अंकित कहते हैं कि फ्रिज या मटके के ठंडी पानी की जगह सादा या हल्का गुनगुना पानी लेना बेहतर रहता है. वैसे कोशिश करनी चाहिए कि खाना खाने के 20 से 30 मिनट बाद पानी पिएं, इससे खाना अच्छे से पचता है और पेट भी हल्का महसूस होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपने पेट को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply