Wednesday, April 15, 2026
Sports

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने फिर भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानियों को बेवकूफ बनाने के लिए बोला झूठ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) और मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) हमेशा से ही भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए जाने जाते हैं. मोहसिन नकवी हमेशा से ही भारत विरोधी बयान के लिए जाने जाते हैं. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में तो मोहसिन नकवी भारत की जीती हुई ट्रॉफी लेकर ही भग गए थे. अब एक बार फिर पीएसएल को लेकर भी मोहसिन नकवी ने भारत पर झूठा आरोप लगाया है.

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने फिर भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानियों को बेवकूफ बनाने के लिए बोला झूठ
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने फिर भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानियों को बेवकूफ बनाने के लिए बोला झूठ

मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारत को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो बेहद चर्चा में बना हुआ है. मोहसिन नकवी से जब पूछा गया कि PSL में स्टेडियम खाली क्यों है? तो इस सवाल का जवाब देने के बजाय मोहसिन नकवी ने कहा कि आप देखें भारत में पेट्रोल की कितनी समस्या है, हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने ही मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के झूठ को बेनकाब कर दिया.

Mohsin Naqvi ने भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का आयोजन बिना दर्शकों के किया जा रहा है, जबकि IPL में हजारों की तादाद में लोग स्टेडियम में आ रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले जब PSL को खाली स्टेडियम में कराने का ऐलान हुआ था, तब इसके पीछे का कारण देश में फ्यूल की कमी को बताया गया था. हालांकि, जब मोहसिन नकवी से सवाल पूछा गया कि IPL में हजारों दर्शक आ रहे हैं और PSL खाली स्टेडियम में हो रहा है, तो उन्होंने भारत के बारे में झूठ फैलाने में कोई समय नहीं गंवाया.

मोहसिन नकवी ने कहा कि

“हमारी स्थिति कुछ और है. उनके पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइन लगी है. वहां पर फ्यूल की कमी है. आपको यह समस्या नहीं हो रही है. स्थिति के हिसाब से बदलाव करने पड़ते हैं.”

पाकिस्तानी मीडिया ने दिखाया Mohsin Naqvi को आइना

पाकिस्तानी मीडिया ने इसके बाद मोहसिन नकवी को आइना दिखाया और बताया कि भारत में अप्रैल 2026 तक अब तक पेट्रोल और डीजल की कोई समस्या नही हुआ है. गौरतलब है कि 3-4 दिनों तक अफवाहों की वजह से भारत में पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी, लेकिन उसके बाद स्थिति सामान्य हो गई है.

वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने मोहसिन नकवी को ट्रोल करते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसमे पाकिस्तान की आवाम बता रही है कि पाकिस्तान में डीजल और पेट्रोल की कमी की वजह से काफी दिक्कतों का सामना हो रहा है. वहीं खाना बनाने के लिए भी बिजली और गैस की समस्या है, जिसने आम जन जीवन पाकिस्तान में त्रस्त व्यस्त है, लेकिन मोहसिन नकवी के बयान से साफ हो गया है कि पीसीबी का ये अध्यक्ष सिर्फ बातो को घुमाना जानता है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply