Wednesday, April 15, 2026
Viral

समस्तीपुर में एक करोड़ 11 लाख की शराब बरामद

बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मध्य निषेध और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि शराब को बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था।

समस्तीपुर में एक करोड़ 11 लाख की शराब बरामद
समस्तीपुर में एक करोड़ 11 लाख की शराब बरामद

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर मध्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने गांधी चौक के पास एक संदिग्ध 14 चक्का ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए ट्रक के अंदर खास तौर पर तहखाना बनाकर भूसी के अंदर छिपाकर रखे गए थे। कुल 1022 कार्टून में करीब 9198 लीटर शराब बरामद की गई है जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस पूरे मामले में ट्रक चालक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह शराब तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं लेकिन समस्तीपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Leave a Reply