शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या​

Varanasi Wedding Firing Case: वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव में शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद को लेकर 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बहादुर राम दूल्हे के बाबा बताए जा रहे हैं। Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के […]

Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या​

Varanasi Wedding Firing Case: वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव में शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद को लेकर 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बहादुर राम दूल्हे के बाबा बताए जा रहे हैं।

Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या​
Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या​

दूल्हे के बाबा की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक वाराणसी जिले के राजातालाब स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरूई गांव में एक शादी समारोह के दौरान देर रात हुए विवाद के दौरान 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हे के बाबा लगते थे। घटना बुधवार की देर रात की है।

विवाह रस्म के दौरान कहासुनी के बाद चली गोली

बता दें कि मिर्जापुर के बगहा निवासी रेखा देवी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार का विवााह मरूई निवासी हिमांशु राम पुत्र जग्गू राम के साथ हो रहा था। लड़की के मातापिता न होने के कारण शादी का सारा कार्यक्रम वर पक्ष के घर मरूई में हो रहा था। वर पक्ष के संतोष ने बताया कि हल्दी की रस्म के दौरान कहासुनी और मारपीट हुई। जिसके बाद बहादुर को अकेला पाकर गोली मार दी गई।

सूचना पर जक्खिनी चौकी इंचार्ज राम विलास यादव और राजातालाब एसएचओ दयाराम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बहादुर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से विकास पुत्र बसंता व विपिन पुत्र बसंत, निवासी बगहा मिर्जापुर मिले, जो लड़की के चाचा के लड़के हैं।

नाबालिग थे दूल्हादुल्हन

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दूल्हादुल्हन को भी हिरासत में लिया है। क्योंकि जांच में दोनों नाबालिग पाए गए हैं। मृतक बहादुर के तीन बेटियां रंजना 28, एजोरा 24, नन्हा देवी 22 और एक बेटा किशन 20 वर्ष का है। पत्नी नौरंगी देवी का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY