Delimitation Bill 2026: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गई है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित तीन विधेयक पेश करेगी। इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बैठकों का दौर जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
Excellent meeting with the BJP Parliamentary Party Executive Committee at 7, LKM. Had productive conversations on various subjects. pic.twitter.com/N5zyLT7u0r
— Narendra Modi November 29, 2026
बीजेपी ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप
संविधान संशोधन विधेयक पर मतदान से पहले बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने और विधेयक के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया है।