रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दहेज में Thar मांगी तो… दुल्हन के परिवार ने हाथ में थमाई खिलौना कार, रिश्ता भी तोड़ा​ | Meerut Thar Car Demand: मेरठ में दहेज में मांगी थार, लड़की वालों ने थमाई ‘खिलौना कार’, फिर जो हुआ..​ | Weekend Ka Vaar में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, Salman Khan ने ScoutOP के रवैये पर जताया गुस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

रूस से खाड़ी पर शिफ्ट हुआ भारत, सप्लाई सुधरते ही ऐसे बदली कच्चे तेल की ताकत​

पश्चिम एशिया से सप्लाई में सुधार, रूसी तेल पर मिलने वाली छूट कम होने और माल ढुलाई की ऊंची लागत के कारण रिफाइनरी कंपनियों द्वारा खरीद के स्रोतों में विविधता लाने से नवंबर में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात तेजी से घटा है. हालांकि, देश की कच्चा तेल खरीद रणनीति के तहत रूसी […]

पश्चिम एशिया से सप्लाई में सुधार, रूसी तेल पर मिलने वाली छूट कम होने और माल ढुलाई की ऊंची लागत के कारण रिफाइनरी कंपनियों द्वारा खरीद के स्रोतों में विविधता लाने से नवंबर में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात तेजी से घटा है. हालांकि, देश की कच्चा तेल खरीद रणनीति के तहत रूसी तेल को पूरी तरह छोड़ने की संभावना नहीं है. कमोडिटी मार्केट से जुड़ी सूचना देने वाली कंपनी ‘केप्लर’ के आंकड़ों के अनुसार रूसी कच्चे तेल का आयात जुलाई के लगभग 28 लाख बैरल प्रतिदिन के उच्चतम स्तर से घटकर नवंबर में करीब 16.5 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया. इससे पहले यह सितंबर में घटकर 18.7 लाख बैरल प्रतिदिन पर आ गया था और अक्टूबर में मामूली सुधार के साथ 20.5 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंचा था.

यहां से बढ़ी सप्लाई

इस गिरावट के साथ ही पारंपरिक पश्चिम एशियाई सप्लायर्स, विशेष रूप से सऊदी अरब और इराक से खरीद में तेज सुधार हुआ है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल की आवाजाही धीरेधीरे बेहतर हो रही है. इन दोनों देशों से संयुक्त आयात अक्टूबर के लगभग 10.3 लाख बैरल प्रतिदिन से बढ़कर नवंबर में करीब 16.1 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया. भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने ब्राजील और वेनेजुएला से भी खरीद बढ़ाई है, जो विभिन्न उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति में विविधता लाने के व्यापक प्रयासों को दर्शाता है.

रूस अब भी सबसे बड़ा सप्लार

केप्लर के सीनियर मैनेजर सुमित रितोलिया ने कहा कि रूस अब भी भारत का सबसे बड़ा एकल कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है, लेकिन वर्ष के मध्य से इसका दबदबा कम हो रहा है. उन्होंने कहा कि साथ ही, हम पारंपरिक पश्चिम एशियाई आपूर्तिकर्ताओं, खासकर सऊदी अरब और इराक से खरीद में सुधार देख रहे हैं, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल की आपूर्ति धीरेधीरे सुधर रही है. इससे भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को पश्चिम एशियाई तेल की खरीद बढ़ाने में मदद मिली है.

रिफाइनरी यूनिट्स के हाई क्षमता उपयोग, घरेलू फ्यूल की मजबूत मांग और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के निर्यात के अवसरों के सहारे भारत का कुल कच्चा तेल आयात अपेक्षाकृत मजबूत बना हुआ है. रिफाइनरी कंपनियां अब उत्पादकों द्वारा दी जाने वाली शुरुआती छूट के मुकाबले आपूर्ति की अंतिम लागत और विश्वसनीयता को अधिक महत्व दे रही हैं.

खाड़ी देशों ने दिए ज्यादा विकल्प

माल ढुलाई की ऊंची दरों और रूसी व्यापारियों द्वारा दी जाने वाली कम छूट ने रूसी कच्चा तेल खरीदने के आर्थिक लाभ को घटा दिया है, जबकि पश्चिम एशियाई किस्मों की बेहतर उपलब्धता ने भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को अधिक विकल्प दिए हैं. रितोलिया ने कहा कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियों के लिए रूसी कच्चा तेल अपेक्षाकृत कम आकर्षक भी हो गया है, क्योंकि माल ढुलाई की ऊंची दरों और रूसी व्यापारियों की कम छूट ने इसके लागत लाभ को कम कर दिया है. केप्लर को उम्मीद नहीं है कि भारत रूसी तेल से पूरी तरह दूरी बना लेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY