रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली का रेखा हत्याकांड: 24 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री, हरियाणवी आर्टिस्ट और ड्राइवर पति गिरफ्तार​ | नई EV खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार कर लें! अगले 2 महीनों में आएंगी 3 शानदार इलेक्ट्रिक SUVs​ | खगड़िया ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, हुआ गिरफ्तार, दिल्ली-नेपाल तक फैले थे अपराध के तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पार्किंसंस का इलाज हुआ आसान, दिल्ली एम्स में हुई भारत की पहली रोबोटिक गाइडेड ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी!​

भारतीय चिकित्सा क्षेत्र में अब रोबोट की मदद से गंभीर बीमारियों का इलाज काफी आसान हो रहा है. हाल ही में दिल्ली के एम्स में पार्किंसंस रोग के लिए रोबोटिक गाइडेड ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी की प्रक्रिया हुई. ऐसा भारत में पहली बार है, जब रोबोट की मदद से डीबीएस सर्जरी की गई हो. ये एक […]

भारतीय चिकित्सा क्षेत्र में अब रोबोट की मदद से गंभीर बीमारियों का इलाज काफी आसान हो रहा है. हाल ही में दिल्ली के एम्स में पार्किंसंस रोग के लिए रोबोटिक गाइडेड ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी की प्रक्रिया हुई. ऐसा भारत में पहली बार है, जब रोबोट की मदद से डीबीएस सर्जरी की गई हो. ये एक बड़ा अचीवमेंट है और भविष्य में ब्रेन से जुड़ी समस्याओं के इलाज में अहम कदम साबित हो सकता है. इस प्रोसीजर में इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी का भी सहयोग रहा.

पार्किंसंस तंत्रिका तंत्र से जुड़ा एक ऐसा डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है. हाथपैरों में कंपन की वजह से डेली रूटीन के काम भी प्रभावित होने लगते हैं. इस सर्जरी को AIIMS के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट द्वारा ऑर्गनाइज की गई चार दिन की इंटरनेशनल वर्कशॉप में लाइव भी दिखाया गया.

कैसे की गई ये प्रक्रिया?

इस सर्जरी प्रोसेस को करने के लिए रोबोटिक गाइडेंस ली गई तो वहीं डॉक्टर ने ब्रेन के टारगेट को पहचानने के लिए इंट्राऑपरेटिव माइक्रो इलेक्ट्रोड रिकॉर्डिंग तकनीक का यूज किया. इस डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी के लिए दिमाग के खास हिस्सों में इलेक्ट्रोड ज्यादा सटीकता से लगाए जा सकते हैं ताकि असामान्य इलेक्ट्रिकल सिग्नल को रेगुलेट किया जा सके. हालांकि इसका इस्तेमाल पार्किंसंस के कुछ खास मरीजों में किया जाता है जिनमें बीमारी के लक्षण दवा से कंट्रोल नहीं हो पाते हैं.

यह प्रक्रिया प्रो. पी. शरत चंद्र ने तेल अवीव यूनिवर्सिटी के प्रो. इडो स्ट्रॉस, प्रो. इला वारसी और प्रो. मंजरी त्रिपाठी के साथ मिलकर पूरी की. इसमें न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभागों की टीमों ने भी सहयोग दिया.

ज्यादा सटीक हो सकेगी सर्जरी

रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में हुए डेवलपमेंट से भारत में ज़्यादा सटीक सर्जिकल इलाज तक पहुंच काफी मजबूत हो सकती है और गंभीर बीमारियों का इलाज पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकेगा. इससे रिकवरी टाइम से लेकर रिजल्ट भी बेहतर हो सकते हैं. हालांकि इसे बड़े पैमाने पर अपनाना इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेशलिस्ट एक्सपर्टाइज्ड पर निर्भर करेगा.

ये बीमारी क्यों होती है?

पार्किंसंस रोग तंत्रिका तंत्र से जुड़ा एक ऐसा विकार यानी डिसऑर्डर है, जो समय के साथ धीरेधीरे बढ़ता है. जब मस्तिष्क के एक खास हिस्से के न्यूरॉन डैमेज होने लगते हैं या फिर मरने लगते हैं तो पार्किंसंस रोग होता है. खासकर ये कोशिकाएं डोपामाइन हार्मोन का प्रोडक्शन करती हैं और जब ये कोशिकाएं नष्ट होती हैं तो डोपामाइन का स्तर कम हो जाता है. इस कारण इससे पीड़ित व्यक्ति का अपने शरीर के मूवमेंट पर कंट्रोल कम होने लगता है.

पार्किंसंस के लक्षण

इस बीमारी के लक्षणों को आप दो तरह से समझ सकते हैं. इसमें शारीरिक लक्षणों की बात करें तो शरीर के अंगों में कंपन होने लगता है. जैसे हाथ, उंगलियों पैरों में हल्का कंपन महसूस होना और ये समय के साथ बढ़ सकता है. इसके अलावा मसल्स में अकड़न होना, चाल धीमी होना, बैलेंस बिगड़ना जैसे लक्षण भी होते हैं. इन लक्षणों के बढ़ने से डेली रूटीन के काम काज पर काफी असर पड़ता है, जैसे एक पानी भरा गिलास उठाने में भी परेशानी हो सकती है, क्योंकि हाथ स्थिर नहीं रह पाते हैं.

अन्य लक्षण क्या होते हैं?

  • गंध पहचानने की क्षमता कम हो जाना
  • कब्ज की समस्या हो जाना
  • बोलने या फिर खाना निगलने में दिक्कत
  • चिंता, डिप्रेशन महसूस होना, याददाश्त पर असर
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY