रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मार्गशीर्ष माह में शंख पूजा से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल, जानिए सही विधि​ | शादी की जिद में हैवानियत: घर में घुसकर युवती पर फेंका तेजाब, बचाने आए मां-बाप पर भी जानलेवा हमला, हालत गंभीर​ | Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर विपक्ष की लामबंदी तेज, DMK और शरद पवार को साधने चेन्नई-मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी की जिद में हैवानियत: घर में घुसकर युवती पर फेंका तेजाब, बचाने आए मां-बाप पर भी जानलेवा हमला, हालत गंभीर​

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी से इनकार करने पर एक युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उस पर तेजाब फेंक दिया. बेटी को बचाने के लिए आगे आए मातापिता भी आरोपी के […]

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी से इनकार करने पर एक युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उस पर तेजाब फेंक दिया. बेटी को बचाने के लिए आगे आए मातापिता भी आरोपी के निशाने पर आ गए, जिन पर आरोपी ने तेजाब फेंकने के साथ चाकू से भी हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि घायल युवती और उसके मातापिता का KGMU ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है.

छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ हमलावर: जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार तड़के करीब 4:00 बजे उदयगंज इलाके में हुई. आरोपी की पहचान तोसीफ उर्फ मन्ना के रूप में हुई है, जो परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है और पीड़ित परिवार के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर रहता है. परिजनों के अनुसार, आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और सीधे युवती को निशाना बनाकर तेजाब फेंका.

बचाने आए मातापिता पर भी किया वार

युवती की चीख सुनकर जब मातापिता उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंका और चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती के पिता शहनवाज आलम और मां असमा बानो गंभीर रूप से घायल हो गए.

पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचा, KGMU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

भागते वक्त आरोपी को पकड़ा, तेजाब से खुद भी झुलसा: घर से चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग व पड़ोसी मौके पर पहुंचे. भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को परिवार और पड़ोसियों ने दबोच लिया. इस दौरान आरोपी भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया.

मां का आरोप पूरे परिवार को खत्म करने आया था आरोपी

घायल युवती और उसके मातापिता को उपचार के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और मातापिता भी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में खून से लथपथ युवती की मां रोतेबिलखते हुए आरोप लगा रही हैं कि आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से घर में घुसा था. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY