रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बायो-गैस से बदलेगी एनर्जी सेक्टर की तस्वीर! अंबानी ने बनाया 15 हजार करोड़ का प्लान​ | महंगाई की नई आहट: त्योहारों, शादियों और अल नीनो के बीच 6.09% पहुंची दर, दिसंबर तिमाही से क्या है उम्मीद?​ | UP Weather Update: यूपी में बढ़ने लगी ठंड, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, हरदोई में 9 डिग्री पहुंचा पारा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: यूपी में बढ़ने लगी ठंड, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, हरदोई में 9 डिग्री पहुंचा पारा​

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरेधीरे बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में निकल रही धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है। नवंबर के आखिरी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की दस्तक भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग […]

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरेधीरे बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में निकल रही धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है। नवंबर के आखिरी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की दस्तक भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार सुबह कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है।

हरदोई में सबसे कम 9 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के दूसरे जिलों में रात की ठंड का असर लखनऊ से ज्यादा देखने को मिला। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, कानपुर में 9.2 डिग्री और अयोध्या में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में हवा की अधिकतम नमी 93 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 41 प्रतिशत रही। सुबह वातावरण में नमी रहने के बाद दिन में मौसम साफ हो गया। फिलहाल दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण दोपहर में हल्की गर्माहट, जबकि सुबहशाम ठंड महसूस हो रही है।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, AQI 265 तक पहुंचा

ठंड बढ़ने के साथ राजधानी लखनऊ की हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ने लगी है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया। प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा 265 AQI दर्ज किया गया। वहीं लालबाग में 231 और केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 219 रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

गोमतीनगर और कुकरैल में अपेक्षाकृत बेहतर हवा

लखनऊ के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में AQI 186 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। वहीं गोमतीनगर में 100 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर 87 AQI रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल प्रदेश में सुबहशाम ठंड और कोहरे का असर बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में खासकर सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY