रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद हुआ चमत्कार​ | दुनियाभर में बिकने वाली 62% इलेक्ट्रिक कारें चीन की! EV बाजार में अमेरिका को भी छोड़ा पीछे​ | चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद चमत्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jharkhand Road Accident: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 4 मासूम बच्चों ने भी गंवाई जान​

झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसा रांचीपटना हाईवे पर पैंकी इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने […]

झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसा रांचीपटना हाईवे पर पैंकी इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वालों में चार मासूम बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजाअर्चना करने जा रहे थे। शनिवार देर रात करीब 2 बजे जब उनकी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग33 पर पैंकी इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें:

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बचा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रामगढ़ पुलिस ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। एक ही परिवार और गांव के इतने लोगों की मौत से बिहार के नालंदा जिले में शोक का माहौल है। मंदिर में दर्शनपूजन के लिए निकला यह सफर परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY