रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चमकदार, ज्यादा फ्रेश…केमिकल वाले मशरूम की इन तरीकों से करें पहचान​ | दहेज में Thar मांगी तो… दुल्हन के परिवार ने हाथ में थमाई खिलौना कार, रिश्ता भी तोड़ा​ | Meerut Thar Car Demand: मेरठ में दहेज में मांगी थार, लड़की वालों ने थमाई ‘खिलौना कार’, फिर जो हुआ..​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सगे भाई ने बहन को बनाया बंधक, दो साल तक किया यौन शोषण… पेन कैमरे ने खोली हैवानियत की पोल​

भाईबहन का रिश्ता प्यार, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां 22 साल की युवती ने अपने ही सगे भाई पर करीब दो साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती […]

भाईबहन का रिश्ता प्यार, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां 22 साल की युवती ने अपने ही सगे भाई पर करीब दो साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि भाई उसे डराकर चुप रखता था. जब उसे लगा कि उसकी बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा तो उसने स्पाई पेन कैमरे की मदद से आरोपी की कथित करतूत रिकॉर्ड कर ली. लेकिन जब उसने यह वीडियो अपने मातापिता को दिखाया तो आरोप है कि उन्होंने बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय बेटी को ही घर में कैद कर दिया. आखिरकार समाजसेवी साक्षी मिश्रा की मदद से पुलिस ने युवती को घर से मुक्त कराया और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया.

मामला बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र का है. युवती और उसका सगा भाई जीएनएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सैटेलाइट इलाके में किराये के मकान में रहते थे. दोनों अलगअलग निजी अस्पतालों में नौकरी करते थे. पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान उसका भाई पिछले करीब दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था.

स्पाई पेन कैमरे में रिकॉर्ड किया वीडियो

युवती का आरोप है कि जब भी वह भाई की हरकतों का विरोध करती या पुलिस में शिकायत करने की बात कहती तो आरोपी आत्महत्या करने की धमकी देने लगता था. वह कहता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह फांसी लगाकर जान दे देगा. मातापिता को लेकर भी वह इसी तरह की धमकियां देता था. परिवार की बदनामी और मातापिता को कुछ हो जाने के डर से युवती लंबे समय तक चुप रही.

पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी परेशानी मातापिता और अस्पताल में काम करने वाले कुछ लोगों को भी बताई थी, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद उसने स्पाई पेन कैमरा खरीदा और कमरे में छिपाकर रख दिया. आरोप है कि कैमरे में भाई की करतूत रिकॉर्ड हो गई. इस वीडियो को युवती ने अपने आरोपों के सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा.

बेटी को ही कर दिया कैद

दीपावली के दौरान युवती अपने भाई के साथ बरेली से दातागंज स्थित घर पहुंची. यहां उसने मातापिता को पेन कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो दिखाया. उसे उम्मीद थी कि परिवार उसका साथ देगा, लेकिन युवती का आरोप है कि मातापिता ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने की कोशिश की.

आरोप है कि भाई को वापस बरेली भेज दिया गया, जबकि युवती को घर में ही रोक लिया गया. उसकी नौकरी छुड़वा दी गई और बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई. यहां तक कि उसे रिश्तेदारों और चचेरी बहनों से मिलने तथा फोन पर बातचीत करने की भी अनुमति नहीं थी. युवती के मुताबिक, उसके मातापिता इलाके में प्रभावशाली हैं और तीन बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं. उसे स्थानीय स्तर पर मदद नहीं मिलने का डर था.

इंटरनेट से नंबर खोजकर मांगी मदद

घर में बंद युवती ने हार नहीं मानी. उसने इंटरनेट के माध्यम से समाजसेवी साक्षी मिश्रा का मोबाइल नंबर खोजा और उनसे संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई. शुरुआत में साक्षी को भी मामले की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन युवती की ओर से वीडियो भेजे जाने के बाद उन्होंने मदद करने का फैसला किया. साक्षी मिश्रा अपने पति अजितेश के साथ दातागंज पहुंचीं और पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस की मदद से युवती को घर से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

नौकरी करना चाहती है युवती

फिलहाल युवती समाजसेवी साक्षी मिश्रा के घर बरेली में रह रही है. उसका कहना है कि वह अब मातापिता के पास वापस नहीं जाना चाहती. उसे आशंका है कि परिवार की ओर से उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा सकता है. युवती अब बरेली में रहकर दोबारा नौकरी करना और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है. साक्षी मिश्रा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जिस घर में बेटी को सुरक्षा और अपनापन मिलना चाहिए, वहीं उसे मदद के लिए बाहर के लोगों का सहारा लेना पड़ा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY