शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Weekly Rashifal : दिसंबर के पहले सप्ताह में मेष लेकर मीन राशि के जातकों को मिलेगा बड़ा लाभ​ | दिल्ली में महंगे घरों की कमी बढ़ाएगी NCR की चमक! जानें किन शहरों में तेज हो सकती है लक्जरी हाउसिंग की मांग​ | Feng Shui अनुसार घर में Fish Aquarium रखने के नियम, सही दिशा और 9 मछलियों का महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Porsche ने पेटेंट कराया शेप बदलने वाला स्टीयरिंग व्हील, स्पोर्टी ड्राइविंग पर रहेगा फोकस​

Porsche अपनी कारों में ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. कंपनी ने ऐसे स्टीयरिंग व्हील का पेटेंट कराया है, जिसका आकार ड्राइविंग मोड के हिसाब से अपने आप बदल सकेगा. सामान्य ड्राइविंग के दौरान यह स्टीयरिंग पतला रहेगा, लेकिन जैसे ही कार को Sport […]

Porsche अपनी कारों में ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. कंपनी ने ऐसे स्टीयरिंग व्हील का पेटेंट कराया है, जिसका आकार ड्राइविंग मोड के हिसाब से अपने आप बदल सकेगा. सामान्य ड्राइविंग के दौरान यह स्टीयरिंग पतला रहेगा, लेकिन जैसे ही कार को Sport मोड में डाला जाएगा, इसके कुछ हिस्से मोटे हो जाएंगे. इतना ही नहीं, इसके पैडल शिफ्टर्स भी ड्राइवर की उंगलियों के करीब आ जाएंगे. इस टेक्नोलॉजी का मकसद तेज रफ्तार और स्पोर्टी ड्राइविंग के दौरान गियर बदलना आसान बनाना है.

कैसे बदलेगा स्टीयरिंग व्हील का शेप?

CarMoses की रिपोर्ट के मुताबिक, के पेटेंट में स्टीयरिंग व्हील के ऊपरी हिस्से में दो खास जगह बनाई गई हैं. ये हिस्से 10 बजे और 2 बजे की पोजिशन पर मौजूद होंगे. इनके अंदर हाइड्रोलिक फ्लूइड भरा जाएगा. Sport मोड चालू होने पर दबाव की मदद से ये हिस्से अंदर की तरफ यानी स्टीयरिंग के स्पोक्स की ओर फूल जाएंगे.

इससे ड्राइवर की पकड़ वाली जगह पहले से मोटी हो जाएगी. कंपनी ने इन हिस्सों को इस तरह डिजाइन किया है कि ड्राइवर बिना स्टीयरिंग से हाथ हटाए पैडल शिफ्टर्स तक आसानी से पहुंच सके.

उंगलियों के करीब आ जाएंगे पैडल शिफ्टर्स

इस टेक्नोलॉजी में सिर्फ स्टीयरिंग मोटा नहीं होगा, बल्कि पैडल शिफ्टर्स की जगह भी बदलेगी. सामान्य ड्राइविंग के दौरान ये पैडल स्टीयरिंग के स्पोक्स के पास रहेंगे. जैसे ही स्टीयरिंग के हिस्से फूलेंगे, पैडल शिफ्टर्स बाहर की तरफ खिसककर ड्राइवर की उंगलियों के करीब आ जाएंगे.

इससे तेज ड्राइविंग के दौरान गियर बदलने में आसानी होगी. खासकर रेस ट्रैक पर गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को स्टीयरिंग पर अपनी पकड़ छोड़े बिना गियर बदलने में मदद मिल सकती है.

Alcantara से बनेगा स्टीयरिंग का कवर

Porsche ने इस स्टीयरिंग व्हील के लिए मटेरियल को प्राथमिकता दी है. कवर ऐसा होना चाहिए जो स्टीयरिंग के मोटा होने पर बिना सिकुड़े या फटे फैल सके. पेटेंट के मुताबिक, इसमें इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोलिक फ्लूइड स्टीयरिंग के तापमान को बदलने में भी मदद कर सकता है.

इस सिस्टम को चालू करने के लिए ड्राइवर को हर बार अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. Sport मोड चुनते ही यह अपने आप एक्टिव हो सकता है. इसके अलावा इसे एक खास बटन से भी चालू किया जा सकेगा.

BMW और GM भी कर चुकी हैं ऐसे एक्सपेरिमेंट

बदलते शेप वाले स्टीयरिंग व्हील का विचार नया नहीं है. BMW ने 1998 में फ्लूइड से भरे हिस्सों वाले स्टीयरिंग व्हील का पेटेंट कराया था वहीं, GM को 2022 में हवा या फ्लूइड से फूलने वाले स्टीयरिंग व्हील का पेटेंट मिला था.

हालांकि, Porsche की तकनीक में खास बात यह है कि स्टीयरिंग के मोटे होने के साथ पैडल शिफ्टर्स भी ड्राइवर के हाथों के करीब आ जाते हैं. फिलहाल यह सिर्फ पेटेंट है. कंपनी इसे अपनी कारों में कब और किस रूप में इस्तेमाल करेगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY