शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लड़ाई हुई तो बौखलाया प्रेमी… प्रेमिका के मासूम बेटे को जान से मार डाला, फिर नदी में फेंक दी लाश​ | Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के लॉज में Girlfriend की चाकू मारकर हत्या, 4 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों, Boyfriend गिरफ्तार​ | December 2026 Rule Changes: 1 दिसंबर से 5 बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर और क्या होगा बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के लॉज में Girlfriend की चाकू मारकर हत्या, 4 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों, Boyfriend गिरफ्तार​

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक लॉज के कमरे में 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या पर है। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे और साथ में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में केरल से बेंगलुरु आए थे। पुलिस ने आरोपी को […]

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक लॉज के कमरे में 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या पर है। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे और साथ में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में केरल से बेंगलुरु आए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच दूसरे लड़के से अफेयर के शक को लेकर विवाद हुआ था।

केरल से नौकरी की तलाश में आए थे दोनों 

मृतका की पहचान केरल के अडूर निवासी के रूप में हुई है। उसने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी और नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी। उसके साथ उसका बॉयफ्रेंड गोकुल कृष्ण भी आया था। दोनों पिछले चार साल से एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

कॉटनपेट के लॉज में हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी गोकुल के साथ 26 नवंबर को बेंगलुरु के कॉटनपेट इलाके में OTC रोड स्थित एक लॉज में ठहरी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस के अनुसार, गोकुल को शक था कि युवती का किसी दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

पेट में चाकू मारकर की हत्या

आरोप है कि विवाद के दौरान गोकुल ने युवती के साथ मारपीट की और उसके पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गोकुल कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।

बेड और सीढ़ियों पर मिले खून के निशान

शुक्रवार सुबह लॉज कर्मचारियों को कमरे के अंदर बेड पर खून के निशान दिखाई दिए। सीढ़ियों पर भी खून लगा हुआ था। यह देखकर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

हत्या की वजह की जांच जारी

पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़ी अन्य बातों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लॉज के कमरे में दोनों के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ और घटना के समय क्या हुआ था।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY