शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के लॉज में Girlfriend की चाकू मारकर हत्या, 4 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों, Boyfriend गिरफ्तार​ | December 2026 Rule Changes: 1 दिसंबर से 5 बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर और क्या होगा बदलाव​ | कौन है ‘निक्की’ उर्फ साजिया सिद्दीकी? पति की हत्या के बाद संभाली तस्करी की कमान, नेपाल से मुंबई तक फैलाया चरस का नेटवर्क​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

December 2026 Rule Changes: 1 दिसंबर से 5 बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर और क्या होगा बदलाव​

December Rule Changes: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही आम लोगों की जेब, बैंकिंग और निवेश से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। 1 दिसंबर से SBI क्रेडिट कार्ड के कुछ ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। वहीं, कमोडिटी ट्रेडिंग के मार्जिन नियम बदलेंगे। आधार में ईमेल […]

December Rule Changes: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही आम लोगों की जेब, बैंकिंग और निवेश से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। 1 दिसंबर से SBI क्रेडिट कार्ड के कुछ ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। वहीं, कमोडिटी ट्रेडिंग के मार्जिन नियम बदलेंगे। आधार में ईमेल अपडेट कराने की मुफ्त सुविधा और पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख भी नजदीक है। इसके अलावा LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी। आइए जानते हैं दिसंबर के 5 बड़े बदलाव।

SBI क्रेडिट कार्ड पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वालों को 1 दिसंबर से कुछ ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त फीस देनी होगी। SBI Card के नए नियमों के मुताबिक, 30 हजार रुपये से ज्यादा के हर योग्य ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी। उदाहरण के लिए, 35 हजार रुपये के भुगतान पर 350 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा, एक बिलिंग साइकल में कुल फ्यूल खर्च 50 हजार रुपये से ज्यादा होने पर पूरे फ्यूल खर्च पर 1% फीस लगेगी।

Commodity Trading के नए मार्जिन नियम

1 दिसंबर से कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने वालों के लिए SEBI के नए मार्जिन नियम लागू होंगे। अब कमोडिटी की कीमतों में उतारचढ़ाव के आधार पर न्यूनतम शुरुआती मार्जिन तय होगा। कम वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी पर 6%, मध्यम पर 8% और ज्यादा वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी पर 10% मार्जिन रखना होगा। कम और मध्यम वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी के लिए जोखिम अवधि 2 दिन और ज्यादा वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी के लिए 3 दिन होगी।

आधार में ईमेल अपडेट कराना मुफ्त

आधार कार्ड में अपना ईमेल एड्रेस अपडेट किया है। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी।

विदेश में रहने वाले निवेशकों के लिए आसान होगी KYC

SEBI के नए नियमों के तहत NRI, OCI और FATF के नियमों का पालन करने वाले देशों में रहने वाले योग्य विदेशी निवेशकों के लिए KYC प्रक्रिया आसान होने जा रही है। 3 दिसंबर से योग्य निवेशक SEBI के साथ रजिस्टर्ड इंटरमीडियरी के जरिए रिमोट तरीके से KYC पूरी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए भारत आने की जरूरत नहीं होगी। इससे विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना आसान हो सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमतों की होगी समीक्षा

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी हो सकती हैं। इन कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ सकता है।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY