शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Supreme Court Journalist Security: रील बनाने वाले और पत्रकार एक नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा को लेकर खींची लकीर​ | ऐल्कोहॉल फ्री ड्रिंक्स का बढ़ता क्रेज, देश में ₹2.56 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है कारोबार​ | UP: इटावा की तहसील में विजिलेंस का छापा, 30000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ऐल्कोहॉल फ्री ड्रिंक्स का बढ़ता क्रेज, देश में ₹2.56 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है कारोबार​

भारत में बिना अल्कोहल वाले पैक्ड ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. अब लोग सिर्फ प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक या जूस नहीं खरीद रहे, बल्कि ऐसे पेय पदार्थ भी पसंद कर रहे हैं जो शरीर को एनर्जी देने, प्रोटीन की जरूरत पूरी करने और पानी की कमी दूर करने में मदद […]

भारत में बिना अल्कोहल वाले पैक्ड ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. अब लोग सिर्फ प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक या जूस नहीं खरीद रहे, बल्कि ऐसे पेय पदार्थ भी पसंद कर रहे हैं जो शरीर को एनर्जी देने, प्रोटीन की जरूरत पूरी करने और पानी की कमी दूर करने में मदद करें.

इसी बदलती पसंद के चलते भारत का नॉनअल्कोहलिक रेडीटूड्रिंक बाजार वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 2.56 लाख करोड़ रुपए पहुंच सकता है. डोलैट कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाजार में हर साल करीब 13% की दर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एनर्जी ड्रिंक्स और खास तरह के हाइड्रेशन यानी शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करने वाले पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इन दोनों कैटेगरी की ग्रोथ पूरे पेय बाजार की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा रह सकती है. एनर्जी ड्रिंक्स का बाजार वित्त वर्ष 2026 में करीब 9,300 करोड़ रुपए का था. इसके वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 29,000 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026 से 2031 के बीच इस कैटेगरी की सालाना औसत ग्रोथ 25.6% रहने की बात कही गई है. यानी आने वाले वर्षों में एनर्जी ड्रिंक्स कंपनियों के लिए बड़ा कारोबार बन सकते हैं. इसी वजह से कंपनियां इस श्रेणी में नए उत्पाद और अलगअलग कीमतों वाले विकल्प पेश कर रही हैं.

पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट और रिकवरी वाले ड्रिंक्स की मांग

अब हाइड्रेशन ड्रिंक्स का मतलब सिर्फ पैकेज्ड पानी तक सीमित नहीं रह गया है. बाजार में ऐसे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है, जो शरीर में पानी के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स यानी सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं. इनका इस्तेमाल खासतौर पर खेलकूद, व्यायाम और थकान के बाद शरीर को संभालने के लिए किया जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस्ड हाइड्रेशन उत्पादों का बाजार वित्त वर्ष 2026 में करीब 4,200 करोड़ रुपए का था. इसके वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 15,800 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2026 से 2031 के बीच इस कैटेगरी में सालाना औसत 30.2% की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी कंपनियां भी इस बाजार में उतर चुकी हैं।

सप्लीमेंट से निकलकर आम ड्रिंक बन रहा प्रोटीन

बाजार में एक और बड़ा बदलाव प्रोटीन वाले पेय पदार्थों को लेकर देखने को मिल रहा है. पहले प्रोटीन का इस्तेमाल मुख्य रूप से पाउडर और सप्लीमेंट के रूप में किया जाता था. लेकिन अब कंपनियां ऐसे रेडीटूड्रिंक प्रोटीन उत्पाद पेश कर रही हैं, जिन्हें आम ग्राहक भी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसका मतलब है कि प्रोटीन ड्रिंक्स अब सिर्फ जिम जाने वाले लोगों या फिटनेस से जुड़े ग्राहकों तक सीमित नहीं रहेंगे. कंपनियां इन्हें आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं.

जीरो शुगर ड्रिंक्स पर भी कंपनियों का जोर

रिपोर्ट में कम चीनी वाले पेय पदार्थों की बढ़ती मांग का भी जिक्र किया गया है. ग्राहक अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनमें चीनी कम हो या बिल्कुल न हो. इसी वजह से कंपनियां जीरो शुगर ड्रिंक्स और नए फ्लेवर बाजार में उतार रही हैं. वरुण बेवरेजेज ने मिडप्राइस एनर्जी ड्रिंक कैटेगरी में ‘ऐड रश’ और प्रीमियम मिक्सर कैटेगरी में ‘एवरवेस’ पेश किया है. इसके अलावा कंपनियां प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ, आसानी से तैयार होने वाले खाने और खास सामग्री वाले पर्सनल केयर उत्पादों पर भी ध्यान दे रही हैं. डोलैट कैपिटल के मुताबिक, ये बदलाव दिखाते हैं कि कंपनियां अब पारंपरिक उत्पादों से आगे बढ़कर सेहत, बेहतर पोषण और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY