शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: इटावा की तहसील में विजिलेंस का छापा, 30000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार​ | Uttarakhand News: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹56 करोड़, कैंचीधाम बाईपास से लेकर पार्किंग निर्माण तक को मिलेगी रफ्तार​ | नाचोस जाएंगे भूल! रात की बची रोटी से बनाएं क्रिस्पी स्नैक्स, शेफ संजीव कपूर की रेसिपी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नाचोस जाएंगे भूल! रात की बची रोटी से बनाएं क्रिस्पी स्नैक्स, शेफ संजीव कपूर की रेसिपी​

रात की बची हुई रोटी खाने में ज्यादातर लोग नानुकुर करते हैं, लेकिन अगर आपने इसको एक क्रिस्पी ट्विस्ट दे दिया तो बच्चे से बड़े तक आपकी तारीफ करते नजर आएंगे. शेफ संजीव कपूर ने बची हुई रोटियों सो कुरकुरे नाचोस बनाने का तरीका बताया है. जो चटपटे स्वाद से भरपूर हैं. इन नाचोस को […]

रात की बची हुई रोटी खाने में ज्यादातर लोग नानुकुर करते हैं, लेकिन अगर आपने इसको एक क्रिस्पी ट्विस्ट दे दिया तो बच्चे से बड़े तक आपकी तारीफ करते नजर आएंगे. शेफ संजीव कपूर ने बची हुई रोटियों सो कुरकुरे नाचोस बनाने का तरीका बताया है. जो चटपटे स्वाद से भरपूर हैं. इन नाचोस को आप चाय के साथ खा सकते हैं या फिर हरी चटनी, सॉस के साथ भी सर्व किया जा सकता है.

शेफ संजीव कपूर ने बची हुई रोटी के नाचोस को सालसा, गुआकामोल और क्रीमी खट्टी डिप के साथ सर्व किया है. जब कुछ क्रंची खाने का मन करे या दिन के टाइम मिड क्रेविंग हो तो आप रोटी के इन नाचोस को ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनने में भी बहुत ज्यादा टाइम नहीं जाएगा.

नोट कर लें इन्ग्रेडिएंट्स

  • 34 बची हुई रोटियां
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • छिड़कने के लिए चाट मसाला
  • छिड़कने के लिए लाल मिर्च पाउडर
  • परोसने के लिए साल्सा
  • परोसने के लिए गुआकामोल
  • परोसने के लिए खट्टी क्रीम

बची रोटी के नाचोस की रेसिपी

  • सबसे पहले सारी रोटियों को एक के ऊपर एकएक रखें और किसी समतल सरफेस पर रखकर शार्प चाकू की मदद से तिकोने टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें और जब ये मीडियम गर्म हो जाए तो उसमें एकएक करके रोटियों को तिकोने टुकड़े डालें.
  • रोटियों के सारे टुकड़ों को चलाते हुए सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें और इन्हें सोखने वाले पेपर पर निकाल लें.
  • जब नाचोस यानी फ्राई की हुई रोटी गरम हो उसी दौरान ही इनपर नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें.
  • इसे आप हल्का गर्म भी खा सकते हैं या फिर पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद साल्सा, ग्वाकामोल और खट्टी क्रीम के साथ सर्व करें.
View this post on Instagram

A post shared by Sanjeev Kapoor

बहुत कम लगेगा टाइम

इन नाचोस को बनाने की सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में बहुत ही कम टाइम लगेगा और आपकी रात की बची हुई रोटी भी बर्बाद नहीं होगी. अगली बार जब भी रोटी बचे तो आप इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं.

फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए टिप्स

अगर आप ऑयली कम खाना पसंद करते हैं तो सिपंल तरीका है कि एयर फ्रायर में आप रोटियों को क्रंची होने तक फ्राई कर लें या फिर ओवन में भी हल्की हीट पर धीमेधीमे रोटियों को कुरकुरा होने तक रोस्ट करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY