शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
तमिलनाडु में बढ़ेगा ऑटो इंडस्ट्री का दबदबा, Royal Enfield और TVS का ₹3,000 करोड़ का प्लान​ | Black Friday Sale India: भारतीय ब्रांड्स के लिए नोट छापने की मशीन बना ‘ब्लैक फ्राइडे’, 2 दिन में दोगुनी बिक्री​ | Jasprit Bumrah दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर, न्यूजीलैंड के Chris Cairns ने की तारीफ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

EPFO: बिना एक भी रुपया जमा किए पुराने PF खाते में कब तक जुड़ता है ब्याज? ये है नियम​

EPFO: अक्सर नौकरी बदलने, विदेश शिफ्ट होने या काम छोड़ने के बाद लोग अपने पुराने पीएफ खाते को भूल जाते हैं. मन में एक ही डर रहता है कि अगर तीन साल तक खाते में नया पैसा नहीं गया, तो क्या ब्याज मिलना बंद हो जाएगा? अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो ईपीएफओ […]

EPFO: अक्सर नौकरी बदलने, विदेश शिफ्ट होने या काम छोड़ने के बाद लोग अपने पुराने पीएफ खाते को भूल जाते हैं. मन में एक ही डर रहता है कि अगर तीन साल तक खाते में नया पैसा नहीं गया, तो क्या ब्याज मिलना बंद हो जाएगा? अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो ईपीएफओ ने इस पर बड़ी राहत दी है. कुछ दिन पहले ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए साफ किया है कि योगदान रुकने से ही खाता तुरंत बंद नहीं होता.

कब तक मिलता है पुराने खाते पर ब्याज

ईपीएफ योजना 1952 के पैरा 72 के तहत, तीन साल वाला नियम हर कर्मचारी पर एक जैसा लागू नहीं होता. अगर कोई कर्मचारी 55 साल की उम्र से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो उसके पुराने पीएफ खाते में 58 साल की उम्र तक ब्याज जुड़ता रहता है. भले ही उसमें एक रुपया भी नया जमा न हो. वहीं, जो लोग 55 साल या उसके बाद रिटायर होते हैं, उनके लिए आखिरी योगदान के बाद 36 महीने का समय होता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई 58 साल की उम्र में रिटायर होता है, तो पैसा न निकालने पर उसे 61 साल की उम्र तक ब्याज मिलेगा. इसके बाद खाता इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय हो जाता है और ब्याज मिलना बंद हो जाता है.

इन 4 हालात में निष्क्रिय हो जाता है खाता

ईपीएफओ चार खास स्थितियों में किसी पीएफ खाते को निष्क्रिय मानता है. पहला, 55 साल या उससे ज्यादा उम्र में रिटायर होने के बाद 36 महीने तक पैसा न निकालना. दूसरा, हमेशा के लिए विदेश में बस जाना, जिसके बाद 36 महीने तक खाते में कोई योगदान न हो. तीसरा, खाताधारक की मौत होने पर अगर नॉमिनी या कानूनी वारिस 36 महीने के भीतर क्लेम न करें. चौथा, फाइनल सेटलमेंट का पैसा गलत या बंद बैंक खाते की वजह से वापस लौट आए, जिसके बाद 36 महीने तक उस पर कोई दावा न हो.

बंद खाते से पैसा निकालने के लिए जरूरी फॉर्म

खाता निष्क्रिय होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपकी मेहनत की कमाई डूब गई. सदस्य, नॉमिनी या कानूनी वारिस जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करके पूरा पैसा वापस पा सकते हैं. इसके लिए काम के हिसाब से अलगअलग फॉर्म भरने होते हैं. पूरा पैसा निकालने के लिए फॉर्म 19, पुराने पीएफ को नए खाते में ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म 13, जबकि मृत सदस्य के पैसे पर दावे के लिए नॉमिनी को फॉर्म 20 भरना होता है.

निष्क्रिय खाते को दोबारा चालू करने का तरीका

पुराने खाते से पैसा निकालने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ मेंबर पोर्टल या उमंग ऐप पर जाकर अपना यूएएन चेक करें कि वो एक्टिव है या नहीं. इसके बाद अपनी केवाईसी अपडेट करें. इसमें आधार, पैन, बैंक खाते की जानकारी के साथ नौकरी छोड़ने की तारीख सही से दर्ज होनी चाहिए. अगर आपके पास यूएएन नहीं है या खाता सुरक्षा कारणों से ब्लॉक है, तो आप ईपीएफओ के फील्ड ऑफिस जा सकते हैं या ‘निधि आपके निकट 2.0’ कैंप में जाकर पहचान वेरिफाई करा सकते हैं.

अगर आपकी पुरानी कंपनी चल रही है, तो उसे 15 दिन के अंदर केवाईसी वेरिफाई करना होता है. कंपनी बंद होने की स्थिति में ईपीएफओ का फील्ड ऑफिस ये काम पूरा करता है. खाता अनब्लॉक होते ही आप फॉर्म 19 या 13 भर सकते हैं. मंजूरी मिलते ही पैसा सीधे आपके केवाईसी वेरिफाइड बैंक खाते में आ जाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY