गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मुस्लिम वोट से PDA तक…सपा के मेनिफेस्टो से अखिलेश का क्या-क्या सियासी संदेश​ | तिलक की खराब कप्तानी, वैभव या अभिषेक नहीं गंभीर के फेवरेट खिलाड़ी के वजह से सेमीफाइनल में हारा भारत​ | झूठ का पुलिंदा है घोषणा पत्र…ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर हमला; बोले- सत्ता की भूख से तड़प रही सपा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तिलक की खराब कप्तानी, वैभव या अभिषेक नहीं गंभीर के फेवरेट खिलाड़ी के वजह से सेमीफाइनल में हारा भारत​

ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए की टीम कप्तान तिलक वर्मा की खराब कप्तानी के कारण बड़ी हार का शिकार हो गई। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ए ने 50 ओवर में 317/8 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ए ने इस लक्ष्य को महज […]

ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए की टीम कप्तान तिलक वर्मा की खराब कप्तानी के कारण बड़ी हार का शिकार हो गई। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ए ने 50 ओवर में 317/8 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ए ने इस लक्ष्य को महज 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। श्रीलंका ए की जीत में लासिथ क्रूसपुल्ले और सिनेथ जयवर्धने की शानदार सेंचुरी ने जबरदस्त पारी खेलकर भारत को रौंद दिया. और फाइनल में जगह बना ली है. भारत की इस हार की वजह से कौन है आइये जानते है.

वैभवअभिषेक ने ठोके रन

भारत ए की बल्लेबाजी अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी , अभिषेक शर्मा और कप्तान तिलक वर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। शाहबाज अहमद ने नाबाद 54 रन बनाकर टotal को 317 तक पहुंचाया। लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग में तिलक की कप्तानी पूरी तरह फेल रही।

श्रीलंका ए के ओपनरों ने शुरुआत से ही धाक जमा दी। जयवर्धने 70 गेंदों में 105 रन ठोककर आउट हुए, जबकि क्रूसपुल्ले ने 107 गेंदों पर 116 रन बनाए। दोनों की साझेदारी ने भारत ए के गेंदबाजों को हिला दिया। तिलक वर्मा ने गेंदबाजी बदलाव सही समय पर नहीं किए। हर्षित राणा, अरशद खान और स्पिनर्स को सही ओवरों में इस्तेमाल नहीं किया गया। फील्डिंग प्लेसमेंट भी ढीला रहा, जिससे श्रीलंका ए के बल्लेबाजों को आसानी से बाउंड्री मिलती रही।

तिलक की खराब कप्तानी, गंभीर चहेते की वजह से हारी भारत

मध्यक्रम में जब विकेट गिरने चाहिए थे, तब तिलक की रणनीति फेल साबित हुई। शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया, लेकिन बाकी गेंदबाज रनों की बाढ़ नहीं रोक सके। कप्तान के रूप में तिलक खुद भी दबाव में दिखे। श्रीलंका ए ने करीब 40 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार की सबसे बड़ी वजह भारत की टीम थी हर्षित राना पूरे टूर्नामेंट में मौका दिया गया जहाँ पाकिस्तान के बल्लेबाजो ने भी उनकी गेंदबाजी में जमकर रन बनाये थे एक बार फिर सेमीफाइनल में गंभीर के चहेते हर्षित राणा ने खूब रन लुटाये विकेट भी नहीं लिए ऐसे में भारत की गेंदबाजी ही नहीं कही दिखी टीम में ऑलराउंडर की भरमार थी.

यह हार भारत ए के लिए निराशाजनक रही। तिलक वर्मा की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। युवा टीम को बेहतर गाइडेंस की जरूरत थी, जो नहीं मिल सकी। श्रीलंका ए अब फाइनल में पहुंची है, जबकि भारत ए सेमीफाइनल में ही रुक गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY