गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सोने की कीमतों में लौटी तेजी, 1,500 रुपए बढ़ा, क्या आगे भी बढ़ेंगे दाम?​ | अखिलेश ने कबूला अपना पुराना सच… सपा के घोषणा पत्र पर राजभर का हमला​ | UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, इस महीने से शुरू हो सकती है सर्विस, इतनी होगी लिमिट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यह झूठ और छलावे का ‘ढकोसला पत्र’… SP के मेनिफेस्टो पर DyCM केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करना शुरू कर दिया है. इस बीच पार्टी ने आज गुरुवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया. घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करना शुरू कर दिया है. इस बीच पार्टी ने आज गुरुवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया. घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रमिकों, शासन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम वादे किए गए हैं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे झूठ और छलावे का ढकोसला पत्र करार दिया.

अखिलेश यादव की अगुवाई में जारी किए गए घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का चुनावी घोषणा पत्र कोई चुनावी घोषणा पत्र नहीं, बल्कि झूठ और छलावे का ढकोसला पत्र है.

वादों के पहाड़ खड़े करने का नाटक: मौर्य

मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने लंबे पोस्ट में सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा, “सत्ता में रहते हुए सपा बहादुर अखिलेश यादव ने सुशासन, विकास और कानूनव्यवस्था की कोई सुध नहीं ली, अब सत्तावियोग में वादों के पहाड़ खड़े करने का नाटक कर रहे हैं. लेकिन प्रदेश की जनता यह कतई नहीं भूली है कि सपा शासन का मतलब ही था गुंडाराज और अपराधियों का संरक्षण. अब आगे उससे सुरक्षा और सुशासन की उम्मीद करना बेकार है.”

सपा का चुनावी घोषणापत्र कोई चुनावी घोषणापत्र नहीं, बल्कि झूठ और छलावे का ढकोसलापत्र है।

सत्ता में रहते हुए सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव ने सुशासन, विकास और कानूनव्यवस्था की कोई सुध नहीं ली, अब सत्तावियोग में वादों के पहाड़ खड़े करने का नाटक कर रहे हैं।

यूपी की जनता यह कतई नहीं भूली है कि सपा शासन का मतलब ही था गुंडाराज और अपराधियों का संरक्षण। अब आगे उससे सुरक्षा और सुशासन की उम्मीद करना बेकार है।

अखिलेश जी, सत्तावियोग में इतने भी विचलित मत हो जाइए कि झूठे वादों की दुकान खोलना पड़े। यूपी की जनता आपका और आपकी सरकारों का काला इतिहास भलीभांति जानती है।

2027 में साइकिल पंचर होगी, सुशासन, विकास और सुरक्षा का कमल ही कमल खिलेगा।

— Keshav Prasad Maurya November 26, 2026

अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव, आप सत्तावियोग में इतने भी विचलित मत हो जाइए कि झूठे वादों की दुकान खोलना पड़े. उत्तर प्रदेश की जनता आपका और आपकी सरकारों का काला इतिहास भलीभांति जानती है. ऐसे में 2027 में साइकिल पंचर होगी, सुशासन, विकास और सुरक्षा का कमल ही कमल खिलेगा.”

‘सत्ताइस का संकल्प, PDA का प्रणपत्र’

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने आज अपना चुनावी वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी की ‘जनमन का घोषणा पत्र’ नाम से जारी घोषणा पत्र का नारा ‘सत्ताइस का संकल्प, PDA का प्रणपत्र’ रखा गया है.

इस घोषणा पत्र में सपा ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रमिकों, शासन और बुनियादी ढांचे से जुड़े ढेरों प्रस्ताव शामिल किए हैं. इसमें सरकारी पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती करने, पारदर्शी चयन प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, कौशल प्रशिक्षण, विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता और स्टार्टअप्स को मदद देने का वादा किया गया है. साथ ही, पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने का वादा किया है.

घोषणा पत्र में PDA समुदाय पर फोकस

समाजवादी पार्टी ने अपने वादे में जातिआधारित जनगणना शुरू करने का भी वादा किया है, ताकि अलगअलग समुदायों के लिए नीतियां बनाई जा सकें. घोषणा पत्र में PDA समुदायों के छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली और समान शिक्षा सुनिश्चित करने पर खास ध्यान देने की बात कही गई है.

सपा ने अपने घोषणा पत्र में राज्य में पीडीए सरकार बनने के 3 महीने के अंदर किसानों के बिजली के बकाया बिलों को 100 फीसदी माफ करने, कृषि सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने और घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है. वहीं बेटी के जन्म पर उसके नाम 10 ग्राम तक सोना देने का वादा किया है.

इसी तरह घोषणा पत्र में विधवा, दिव्यांग या अनाथ लड़कियों से शादी करने पर 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक घर देने की बात कही गई है. बीपीएल परिवारों की महिलाओं के लिए हर साल 40 हजार रुपये की पेंशन और छात्राओं के लिए साइकिल तथा सोलर टेबल लैंप देने का भी वादा किया गया है. साथ ही गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए फिर से हौसला पोषण मिशन शुरू किए जाने की बात कही गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY