UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक मदद देने की तैयारी की खबर सामने आई है। भाजपा की प्रस्तावित योजना के तहत बीपीएल परिवार की एक महिला में से प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता देने की तैयारी है। इसके तहत कुल 20 हजार रुपये देने का प्रस्ताव सामने आया है। यह राशि एक साथ नहीं, बल्कि 1010 हजार रुपये की दो किस्तों में मिल सकती है।

3.64 करोड़ BPL परिवारों पर नजर
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब 3.64 करोड़ बीपीएल परिवार इस योजना के संभावित दायरे में हैं। हर परिवार की एक महिला को लाभ देने का प्रस्ताव है। इसके लिए महिलाओं के जनधन बैंक खातों का सत्यापन कराया जा रहा है। और सत्यापन का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
दिसंबर में पहली किस्त भेजने की तैयारी
योजना को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले लागू करने की तैयारी बताई जा रही है। इसी वजह से दिसंबर में पहली किस्त भेजने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, महिलाओं के बैंक खातों में सीधे रकम ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, भुगतान की तारीख अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुई है।
स्वरोजगार और छोटे कारोबार पर जोर
इस आर्थिक मदद का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं को छोटा कारोबार शुरू करने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के विकल्पों पर चर्चा हुई है।
अभी घोषणा और पात्रता का इंतजार
फिलहाल योजना का अंतिम स्वरूप और आधिकारिक मंजूरी सामने नहीं आई है। महिलाओं की उम्र, जरूरी दस्तावेज, पात्रता की दूसरी शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं हुई है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की घोषणा के बाद ही पात्रता और भुगतान से जुड़ी स्थिति साफ होगी।