ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मशहूर Amazon अब कारों की बिक्री के सेक्टर में भी कदम बढ़ाने जा रही है. कंपनी ब्रिटेन में अपनी Amazon Autos सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है. Amazon ने बुधवार को बताया कि यह सर्विस 2027 की शुरुआत में UK में लॉन्च होगी. इसके साथ ही कंपनी अमेरिका के बाहर भी अपने ऑनलाइन कार खरीदने वाले प्लेटफॉर्म का विस्तार करेगी.

इस नई सर्विस के शुरुआती पार्टनर्स में Hyundai का नाम शामिल है. इसके जरिए ग्राहक नई और पुरानी कारों के कई ऑप्शन देख पाएंगे. इनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल कारें शामिल होंगी. यानी ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलगअलग तरह की गाड़ियां चुन सकेंगे. शुरुआत में Hyundai की IONIQ 3, IONIQ 5, KONA और i20 जैसी कारें Amazon पर लिस्ट की जाएंगी. इसके अलावा डीलर ग्रुप Vertu Motors की पुरानी कारें भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. Amazon का कहना है कि आने वाले महीनों में दूसरे कार ब्रांड्स और डीलरशिप पार्टनर्स के नाम भी सामने आएंगे.
Amazon पर कार चुनने और बुक करने की मिलेगी सुविधा
Amazon Autos के लॉन्च होने के बाद ग्राहक Amazon.co.uk पर जाकर अलगअलग कारों के मॉडल और उनकी कीमतें देख सकेंगे. यहां वे अपनी पसंद की कार चुनने के साथ उसे रिजर्व भी कर पाएंगे. इससे कार खरीदने से पहले ही कीमत और उपलब्ध ऑप्शन की डिटेल्स जुटाना आसान होगा.
इस प्लेटफॉर्म पर कुछ और सुविधाएं भी मिलेंगी. ग्राहक अपनी मौजूदा कार की अनुमानित कीमत जान सकेंगे और नई कार खरीदने के लिए फाइनेंस के विकल्प भी देख पाएंगे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कार की पूरी खरीदारी ऑनलाइन ही हो जाएगी. कार खरीदने की अंतिम प्रक्रिया डीलरशिप पर जाकर पूरी करनी होगी. एक खास बात यह भी है कि कारों की कीमत तय नहीं करेगा. कीमत तय करने का अधिकार संबंधित डीलर्स के पास ही रहेगा।
अमेरिका में 2024 में शुरू हुई थी यह सर्विस
Amazon ने दिसंबर 2024 में अमेरिका में Amazon Autos की शुरुआत की थी. कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के बाद से यह सर्विस अमेरिका के 150 से ज्यादा शहरों तक पहुंच चुकी है. अब ब्रिटेन में इसे शुरू करके Amazon अपने इस कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना चाहती है.
Amazon Autos International के डायरेक्टर मैट नफोर्ट ने कहा कि कार खरीदना लोगों के जीवन के सबसे बड़े खर्चों में से एक होता है. कंपनी की कोशिश है कि पर कार खरीदने का अनुभव भी दूसरी चीजें खरीदने जितना आसान और साफसुथरा हो.