इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणामों और आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन दोनों को रद्द कर दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि अनारक्षित श्रेणी सिर्फ़ जनरल वालों का कोटा नहीं है, बल्कि हर स्तर पर मेरिट के हिसाब से सबके लिए खुली है चाहे प्रीलिम्स हो, मेन्स हो या अंतिम चयन. मामला UP में PSC की APO भर्ती 2025 का था। आयोग के हलफ़नामे के मुताबिक, 321 OBC और 43 SC अभ्यर्थियों ने आखिरी चयनित अनारक्षित अभ्यर्थी से ज्यादा अंक पाए, फिर भी उन्हें अपनीअपनी आरक्षित श्रेणी में ही रखा गया और मेन्स में भी यही तरीका अपनाया गया.
आरक्षित अभ्यर्थियों पर क्या बोले जस्टिस?
जस्टिस मनीष कुमार निगम ने कहा कि प्रीलिम्स भले ही छंटनी परीक्षा हो, पर मेन्स में जाने का रास्ता वहीं से खुलता है. मेरिट वाले आरक्षित अभ्यर्थियों को ओपन लिस्ट में न रखना अनुच्छेद 14 और 16 के खिलाफ है. आरक्षण नीति और उसके नियम तय करना राज्य सरकार/विधानमंडल का काम है. 9 जनवरी 2020 का कार्यालय ज्ञापन जारी करने का आयोग को अधिकार नहीं था, इसलिए उसे रद्द किया जाता है.
नए सिरे से कराएं मेन्स परीक्षा
उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2026 को घोषित प्रीलिम्स का परिणाम रद्द किया जाता है. UPPSC अब नियमानुसार प्रीलिम्स की मेरिट लिस्ट दोबारा बनाए और उसी आधार पर मेन्स परीक्षा नए सिरे से कराए.
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .