बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वकील-पुलिस और बिल्डर सरपंच… फर्जी IAS के भौकाल के आगे सब खा गए गच्चा, भोपाल में ऐसे पकड़ा गया ठग​ | अब नए अंदाज में नजर आएगी Mahindra XEV 9e! कंपनी जल्द ला सकती है अपडेटेड एडिशन​ | प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​

प्रेगनेंसी में हर महिला की कोशिश रहती है कि उसकी डिलीवरी सही समय पर और सेफ तरीके से हो. लेकिन कई बार कुछ छोटीछोटी लापरवाहियों या गलतियों की वजह से प्रीटर्म बर्थ यानी समय से पहले बच्चे का जन्म हो जाता है. इससे न सिर्फ नवजात बच्चे की सेहत को चुनौतियों का सामना करना पड़ता […]

प्रेगनेंसी में हर महिला की कोशिश रहती है कि उसकी डिलीवरी सही समय पर और सेफ तरीके से हो. लेकिन कई बार कुछ छोटीछोटी लापरवाहियों या गलतियों की वजह से प्रीटर्म बर्थ यानी समय से पहले बच्चे का जन्म हो जाता है. इससे न सिर्फ नवजात बच्चे की सेहत को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है बल्कि मां को भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है. भारत में तो ये तक माना जाता है कि बच्चा अगर आठवें महीने में जन्म लेता है तो उसे लंबे समय तक कई हेल्थ प्रॉब्लम्स परेशान करती हैं.

प्रीटर्म बर्थ की कंडीशन में पैदा हुए बच्चे को प्री मेच्चोयर बेबी भी कहा जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि कौनकौन सी गलतियां प्रीटर्म बर्थ की वजह बन सकती हैं. जानें…

प्रीटर्म बर्थ पर एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर तृप्ति दूबे का कहना है कि प्रीटर्म डिलीवरी का कोई एक कारण नहीं होता और हर मामले में इसे मां की किसी गलती से जोड़ना भी सही नहीं है. हालांकि, गर्भावस्था के दौरान कुछ बातों को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है. नियमित जांच न करवाने पर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या संक्रमण जैसी समस्याओं का समय पर पता नहीं चल पाता.

योनि से पानी या खून आना, पेट में बारबार कसाव, कमर में लगातार दर्द या नीचे की ओर दबाव महसूस होना जैसे लक्षणों को सामान्य परेशानी समझ कर टालना नहीं चाहिए. तंबाकू और धूम्रपान से भी गर्भावस्था पर बुरा असर पड़ता है. पहले प्रीटर्म डिलीवरी हुई हो, जुड़वां गर्भ हो या सर्विक्स से जुड़ी कोई समस्या हो, तो डॉक्टर को शुरुआत में ही इसकी जानकारी देनी चाहिए.

तेज बुखार, पेशाब में जलन या असामान्य स्राव को भी नजरअंदाज न करें. दवाइयां खुद से लेना या चल रही दवा बंद करना ठीक नहीं है. नियमित जांच से संभावित जोखिमों की पहचान समय रहते की जा सकती है.

देर तक खड़े रहने से प्रीटर्म डिलीवरी हो सकती है?

एक्सपर्ट कहती हैं कि गर्भावस्था के दौरान काम करना या सामान्य शारीरिक गतिविधियां करना अपने आप में प्रीटर्म डिलीवरी का कारण नहीं है. जिन महिलाओं की प्रेगनेंसी सामान्य है, वे डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या और काम जारी रख सकती हैं. हालांकि, लगातार कई घंटों तक खड़े रहना, बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करना, भारी सामान उठाना और पर्याप्त आराम के बिना लंबे समय तक काम करना कुछ परिस्थितियों में जोखिम बढ़ा सकता है.

किन महिलाओं को रखना चाहिए खास ख्याल

खासतौर पर उन महिलाओं को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, जिन्हें पहले प्रीटर्म डिलीवरी हो चुकी है या जिनकी प्रेगनेंसी हाईरिस्क श्रेणी में आती है. काम के दौरान बीचबीच में बैठना, पर्याप्त पानी पीना, आराम के लिए ब्रेक लेना और शरीर में होने वाली असामान्य तकलीफों को नजरअंदाज न करना जरूरी है. हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है, इसलिए काम के घंटे और शारीरिक गतिविधियों को लेकर डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह लेना बेहतर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY