बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वकील-पुलिस और बिल्डर सरपंच… फर्जी IAS के भौकाल के आगे सब खा गए गच्चा, भोपाल में ऐसे पकड़ा गया ठग​ | अब नए अंदाज में नजर आएगी Mahindra XEV 9e! कंपनी जल्द ला सकती है अपडेटेड एडिशन​ | प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुलेट नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, दुल्हन और ससुर को जड़े थप्पड़… बिना दुल्हन लौटी बारात​

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक विवाह योजना के तहत तय हुआ एक रिश्ता शादी के दिन विवाद में बदल गया. सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जयमाला की रस्म के बाद दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि मांग पूरी […]

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक विवाह योजना के तहत तय हुआ एक रिश्ता शादी के दिन विवाद में बदल गया. सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जयमाला की रस्म के बाद दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, दुल्हन ने दूल्हे और उसके एक साथी पर कमरे में घुसकर अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, युवती का विवाह मथुरा जनपद के सुरीर क्षेत्र निवासी युवक के साथ सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तय हुआ था. दोनों परिवारों के बीच पहले से रिश्ता तय था. युवती के पिता की इच्छा पर सामूहिक विवाह के अगले दिन 22 नवंबर को दूल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा था. बारात के स्वागत और अन्य रस्मों के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ.

आरोप है कि जयमाला के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पिता से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की. लड़की पक्ष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया. बुजुर्गों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. तहरीर में दहेज की मांग, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY