मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
रामगोपाल यादव ने कही 26 सीट देने की बात तो आराधना मिश्रा मोना बोलीं- मुझे इसकी जानकारी नहीं​ | सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कब्ज की समस्या? ये गलतियां बन सकती हैं मुसीबत​ | भारत से चीन और यूरोप तक टेंशन! ट्रंप की टैरिफ की जद में आए 16 बड़े देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कब्ज की समस्या? ये गलतियां बन सकती हैं मुसीबत​

सर्दियों के दौरान कुछ लोगों को कब्ज की समस्या नॉर्मल से ज्यादा परेशान करती है. कॉस्टिपेशन को कंट्रोल न किया जाए तो कंडीशन पाइल्स यानी बवासीर तक पहुंच सकती है. पर ठंड में आखिर ये प्रॉब्लम इतनी क्यों बढ़ जाती है, ये जान लेना जरूरी है. पहले आपको ये बताते हैं कि कब्ज आखिर क्यों […]

सर्दियों के दौरान कुछ लोगों को कब्ज की समस्या नॉर्मल से ज्यादा परेशान करती है. कॉस्टिपेशन को कंट्रोल न किया जाए तो कंडीशन पाइल्स यानी बवासीर तक पहुंच सकती है. पर ठंड में आखिर ये प्रॉब्लम इतनी क्यों बढ़ जाती है, ये जान लेना जरूरी है. पहले आपको ये बताते हैं कि कब्ज आखिर क्यों होती है? इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जब बड़ी आंत में मल ज्यादा समय तक रुका हुआ रहता है तो ऐसे में ज्यादा पानी अवशोषित हो जाता है. ऐसे में मल सूखने लगता है और सख्त हो जाता है.

एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे बचने के लिए हमें ज्यादा पानी पीना चाहिए और फाइबर से भरपूर चीजें खानी चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको डॉक्टर के जरिए बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में क्यों कब्ज के बढ़ने की शिकायत बढ़ जाती है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

डॉक्टर पीयूष गुप्ता का कहना है कि सर्दियों के मौसम में कब्ज की समस्या बढ़ने के पीछे हमारी बदलती दिनचर्या और खानपान की आदतें प्रमुख कारण होती हैं.

दरअसल, ठंड के कारण लोग अक्सर पानी कम पीते हैं और शारीरिक गतिविधियां भी घटा देते हैं. शरीर में पानी की कमी होने से आंतों में मौजूद मल अधिक कठोर और सूखा हो जाता है, जिससे मल त्यागने में परेशानी होती है.

फिजिकली एक्टिव न रहने के नुकसान

वहीं, शारीरिक गतिविधियां कम होने से आंतों की सक्रियता यानी बाउल मूवमेंट धीमा पड़ सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है. इसके अलावा सर्दियों में फाइबर युक्त फल, हरी सब्जियां और सलाद कम खाना, तलीभुनी चीजों का अधिक सेवन करना भी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है.

कब्ज की वजह से होने वाली समस्याएं

इससे पेट फूलना, गैस, भारीपन और मल त्याग के दौरान दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इससे बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें और रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलने या हल्का व्यायाम करने की आदत डालें.

पेट साफ करने के रूटीन को कभी न डिस्टर्ब करें और न ही मल को रोकने की गलती करें. अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहती है या मल में खून आने, वजन कम होने अथवा तेज पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY