मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब​ | अंतरिक्ष की नई उड़ान में चीन-पाकिस्तान की दोस्ती​ | Onion Patties: बिना मैदा के बनेगी आलू-प्याज की कुरकुरी पैटीज, ये आसान रेसिपी है बेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मानव बम बनने की तैयारी में था उज्जैद! कश्मीर से मिला इनपुट, मेरठ में पकड़ा गया शहजाद भट्ठी गैंग का आतंकी​

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मेरठ से एक संदिग्ध आतंकी को अरेस्ट किया है. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक यह आतंकी जल्द ही मानव बम बनकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. आरोपी की पहचान उज्जैद के रूप में हुई है. वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्ठी के नेटवर्क […]

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मेरठ से एक संदिग्ध आतंकी को अरेस्ट किया है. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक यह आतंकी जल्द ही मानव बम बनकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. आरोपी की पहचान उज्जैद के रूप में हुई है. वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्ठी के नेटवर्क से जुड़ा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों कश्मीर में पकड़े गए आतंकी मोहम्मद साजिद से मिले इनपुट के बाद सोमवार की देर रात इसे अरेस्ट किया गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी उज्जैद पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी. इस दौरान वह लगातार साजिद के संपर्क में रहा. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह करीब छह महीने से उज्जैद साजिद और शहजाद भट्ठी के संपर्क में था और इनके इशारे पर दिल्ली एनसीआर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था.

फिदायीन हमले करने वाला था उज्जैद

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक उज्जैद मानव बम बनकर फिदाइन हमले की तैयारी में था. इस संबंध में उसने सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट लिखी हैं. कश्मीर पुलिस के इनपुट पर मेरठ पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं सूचना मिलने पर एटीएस, आईबी और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियां भी आरोपी से पूछताछ कर रही हैं.

ऐसे आया उज्जैद का नाम

जम्मूकश्मीर पुलिस ने पिछले साल साजिद समेत दो आतंकियों को अरेस्ट किया था. साजिद जम्मू के बठिंडी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. उससे पूछताछ में पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क का खुलासा हुआ. वहीं, इसी नेटवर्क की जांच के दौरान मेरठ के उज्जैद का नाम सामने आया. इसके बाद से ही पुलिस ने उज्जैद की निगरानी शुरू कर दी थी.

सेना पर फिदाइन हमले की योजना

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े जाने से पहले साजिद ने सेना पर फिदायीन हमले की योजना बनाई थी. उसकी योजना में उज्जैद भी शामिल था. उजैद भी साजिद को हरी झंडी भी दे दी थी कि वह इस हमले के लिए तैयार है. इसी बीच साजिद अरेस्ट हो गया. पुलिस के मुताबिक उजैद के मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबरों की डिटेल मिली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY