मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Crime News: पीतल के सिक्के सोना बनाने के लिए दृष्टिहीन की बलि! कुएं में धड़ और नदी में बहाया सिर; विनोद ‘बाबा’ का खौफनाक प्लान​ | Vehicle Scrapping Rules 2026: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के नए नियम! जानें ऑटो कंपनियों पर क्या होगा असर​ | UP Crime News: पीतल के सिक्के सोना बनाने के लिए दृष्टिहीन की हत्या की, कुएं में धड़ और नदी में बहाया सिर; ऐसे रची मौत की साजिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रयागराज में मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या… इलाके में मची सनसनी​

Prayagraj Temple Priest Murder: संगम नगरी प्रयागराज में मंदिर के भीतर पुजारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. यहां थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव स्थित प्राचीन मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की देर रात हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, बाबा दयाल दास करीब 15 साल से […]

Prayagraj Temple Priest Murder: संगम नगरी प्रयागराज में मंदिर के भीतर पुजारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. यहां थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव स्थित प्राचीन मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की देर रात हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, बाबा दयाल दास करीब 15 साल से भीमकुंड मंदिर में रह रहे थे. वो पूजापाठ के साथ मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी भी संभालते थे.

वारदात की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं. मंदिर परिसर में पुजारी की हत्या की सूचना मिलने पर थरवई थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए. फिर पुलिस द्वारा पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की हत्या किसने और क्यों की? हत्या के पीछे आपसी रंजिश, विवाद या कोई दूसरी वजह है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. साथ ही घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि वारदात की असली वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके.

लोगों ने की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वहीं पुजारी की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए. लोगों ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY